फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband murdered a disabled woman

चाल चलन से तंग आकर पति ने ही की थी दिव्यांग पत्नी की हत्या

Sat, 20 Feb 2021 05:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered a disabled woman
आरोपी शहवाज खान। - फोटो : FARRUKHABAD
पति ने ही की थी दिव्यांग महिला की हत्या
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दिव्यांग महिला की हत्या में पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसने चाल चलन से तंग आकर पत्नी की हत्या करने की बात कही है। घटना के दिन वह पत्नी को मकनपुर का मेला दिखाने ले गया था। लौटते समय उसने सुधरने के लिए कहा लेकिन पत्नी कुछ सुनने को तैयार नहीं थी।
बुधवार को कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव गौसपुर निवासी दिव्यांग तबस्सुम (24) का शव शेखपुर क्रासिंग के पास सड़क पर पड़ा मिला था। उसकी मां खुर्शीदा ने जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के गांव मिरगवां निवासी दामाद शहबाज उर्फ शाबेज खान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी ने खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई थीं। पुलिस ने शहबाज से मोबाइल पर बात की तो उसने बताया कि वह मुंबई में है। उसके मोबाइल की लोकेशन गुरसहायगंज में मिली और घटना स्थल पर भी मोबाइल नंबर के होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल के पास के पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमें शहबाज बाइक में पेट्रोल भरवाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं था। उसके मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो व वीडियो देखने के बाद तीन माह पहले उससे शादी करने से मना कर दिया था। तब उसने दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर गुरसहायगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र दे दिया था। इससे घबराकर तबस्सुम से शादी कर ली। शादी के बाद भी उसके क्रियाकलाप में बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर 15 दिन पहले उसे मारने की योजना बनाई। इसके तहत परिजनों से मुंबई जाने की बात कहकर गुरसहायगंज में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। सभी लोगों को फोन पर मुंबई में होने की जानकारी देता रहा। बुधवार को फोन करके तबस्सुम को गांव के बाहर बुलाया और बाइक से मकनपुर का मेला दिखाने ले गया। लौटते समय सुधरने के लिए कहा और मोबाइल के वीडियो व फोटोग्राफ दिखाने के लिए कहा। इस पर दोनों में बहस होने लगी।
इस पर उसे पीटा और गले में दुपट्टा कस दिया। इससे उसकी मौत हो गई। सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए उसे सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद उसने कुछ दूरी पर स्थित पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाया और चला गया। दूसरे दिन दिल्ली पहुंच गया। वहां किसी से परिचय न होने पर वापस आ गया।
पुलिस ने उसके पास से तबस्सुम का मोबाइल और बाइक बरामद की है। एसपी अशोक कुुमार मीणा ने घटनाक्रम का खुलासा किया है। इस दौरान एएसपी अजय प्रताप व सीओ अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा, एसओ कमालगंज अजय नारायण सिंह, एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा मौजूद रहे।
शहबाज से रचाई थी तीसरी शादी
तबस्सुम ने पहली शादी मऊदरवाजा निवासी बहन के देवर से की थी। उसके चाल चलन से तंग आकर उसने तलाक दे दिया था। सात वर्ष पहले सलीम नाम के युवक से दूसरी शादी की थी। उसने भी उसे छोड़ दिया था। दो वर्ष पहले शेखपुर के मेले में शहबाज उर्फ शाबेज से तबस्सुम की मुलाकात हुई थी।

हत्यारोपी से मिलने पर बिगड़ी खुर्शीदा की तबीयत
सुबह 10 बजे खुर्शीदा हत्यारोपी दामाद शहबाज से मिलने पहुंची। दोनों में बातचीत के दौरान खुर्शीदा की तबीयत बिगड़ गई। उनके साथ आए युवक ने उन्हें थाने के निकट निजी क्लीनिक में दवा दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed