फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Husband has given his wife's help

मायके से पत्नी के न आने पर पति ने दी जान

Fri, 24 Mar 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 24 Mar 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पत्नी के मायके से न आने पर पति ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के पीछे जीजा से बात करने से मना करने पर उसके रूठने का मामला सामने आया।
विज्ञापन


पुलिस को मृतक के  कपड़ों से बरामद सुसाइड नोट में भी कुछ इसी तरह की बात का जिक्र किया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। थाना इंचार्ज ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


    
मोहल्ला आजाद नगर के निवासी प्रमोद शर्मा (35) की शादी आठ साल पहले राधा देवी के साथ हुई थी। राधा देवी होली पर अपने मायके चली गई। जब प्रमोद उसे बुलाने गया तो वह नहीं आई तो उससे क्षुब्ध होकर प्रमोद ने गुरुवार की रात अपने घर के कमरे में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह उसके न उठने पर मां अनीता जगाने पहुंची तो शव लटका देख चीख पड़ी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को उतरवाकर उसके कपड़ों की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला जिसमें उसने लिखा था कि गांव नसरतपुर का रहने वाला नन्हे उसकी पत्नी का जीजा है।


वह उससे रोज मोबाइल पर बात करती थी। बार-बार मना करने के बाद भी बात करना नहीं छोड़ रही थी। मायके जाने के बाद वह लेने गया। फिर भी आने से इनकार कर दिया। इस वजह से वह फांसी लगाकर जान दे रहा है। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed