{"_id":"5f2aeede8ebc3e3ca74d295f","slug":"husband-hanged-after-dispute-with-wife-farrukhabad-news-knp575226481","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर पत्नी से विवाद होने पर पति ने फांसी लगा दी जान
विज्ञापन
रोते बिलतखे सोनू के परिजन।
- फोटो : FARRUKHABAD
पत्नी से विवाद होने के बाद पति ने लगाई फांसी
राजेपुर। मायके गई पत्नी से फोन पर बात करते समय पति का विवाद हो गया। गुस्से में पति ने घर जाकर पत्नी की साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। शव देखकर परिवार के लोगों रोने बिलखने लगे। पुलिस को जानकारी दिए बगैर शव को परिजनों ने फंदे से उतार लिया।
थानाक्षेत्र के गांव तेरा खास निवासी राजपाल का 25 वर्षीय पुत्र सोनू की पत्नी रक्षाबंधन से पहले मायके गई थी। बुधवार दोपहर सोनू घर आया और कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पिता कमरे में गए तो सोनू फांसी के फंदे पर लटक रहा था। यह देखकर वह चिल्ला पड़े। तभी घर के अन्य सदस्य आ गए। पुलिस को बताए बगैर शव को फंदे से नीचे उतारा।
तब तक सोनू की मौत हो चुकी थी। पिता राजपाल ने बताया कि पुत्र सोनू की पत्नी रक्षाबंधन से पूर्व मायके गई थी। रक्षाबंधन के बाद पुत्र फोन कर पत्नी को आने के लिए कह रहा था। बुधवार को भी पुत्र ने अपनी पत्नी से फोन पर बात की थी, किसी बात को लेकर उससे पुत्र का विवाद हो गया।
विज्ञापन
इसी गुस्से में पुत्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुत्र समोसा बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके पांच बच्चे हैं। एसओ राजेपुर जयंती प्रसाद ने बताया कि घटना की थाने पर कोई सूचना नहीं आई है।