{"_id":"69c18cd6adcc1a35860b843b","slug":"husband-climbs-high-tension-tower-after-wife-fails-to-return-from-parental-home-fire-brigade-team-rescues-him-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: मायके गई पत्नी के वापस न आने पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा पति, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: मायके गई पत्नी के वापस न आने पर हाईटेंशन टावर पर चढ़ा पति, फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू
Tue, 24 Mar 2026 12:26 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जहानगंज/कमालगंज(फर्रुखाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जहानगंज/कमालगंज(फर्रुखाबाद)
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:26 AM IST
सार
तीन माह पूर्व मायके गई पत्नी ने साथ आने से मना किया तो गांव मुबारिकपुर में गुस्साए पति ने घर पहुंच 132केवी लाइन के हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा किया। युवक ने यूपी 112 पर कॉल कर खुद के टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या करने की बात कही।
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीन माह पूर्व मायके गई पत्नी ने साथ आने से मना किया तो गांव मुबारिकपुर में गुस्साए पति ने घर पहुंच 132केवी लाइन के हाईटेंशन टावर पर चढ़कर हंगामा किया। युवक ने यूपी 112 पर कॉल कर खुद के टॉवर पर चढ़कर आत्महत्या करने की बात कही। जानकारी पर पहुंची थाना पुलिस ने युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास किया। युवक पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ा रहा। दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू कर युवक को नीचे उतारा।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर निवासी मदनलाल का पुत्र रवि कुमार सोमवार शाम करीब 7:30 घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मूसाखिरिया गांव में लाखन सिंह के खेत में खड़े हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। यहां से उसने यूपी 112 पर कॉल की और बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए 132केवी लाइन के पोल पर चढ़ गया है। इसकी जानकारी होते ही थाने में हड़कंप मच गया। प्रभारी थाना अध्यक्ष रामबाबू सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने रवि को नीचे उतरने के लिए कहा तो, उसने बताया कि पत्नी शबनम के आने पर ही नीचे उतरेगा। युवक घंटों इसी जिद पर अड़ा रहा। जानकारी मिलते ही पहुंची मां ममता देवी ने भी समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन युवक नीचे नहीं उतरा। मां ममता ने बताया की रवि ने करीब एक वर्ष पूर्व मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के चिर्रा निवासी प्रदीप की पुत्री शबनम से प्रेम विवाह किया था। शबनम तीन माह पूर्व मायके चली गई थी, तबसे वह लौटकर नहीं आई। सोमवार सुबह पुत्र उसे बुलाने गया था, लेकिन मायके वालों ने नहीं शबनम को आने दिया। इससे नाराज होकर पुत्र ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
घटना की भनक लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। एक घंटा बीत जाने पर भी जब युवक नीचे नहीं उतरा तो पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इस पर करीब 9:35 बजे फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया।