{"_id":"5e974bb28ebc3e6fbe7cd7f0","slug":"hungry-laborer-tweeted-to-ig-help-received-farrukhabad-news-knp555419169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखे मजदूर ने आईजी को किया ट्वीट, मिली सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखे मजदूर ने आईजी को किया ट्वीट, मिली सहायता
विज्ञापन
शमसाबाद। गांव रामनगर के मजरा गुसरापुर निवासी साकेत अवस्थी दिहाड़ी मजदूर है। लॉकडाउन होने से उसकी दिहाड़ी मजदूरी बंद हो गई है। उसका परिवार दो दिन से भूखा था। उसने आईजी व एडीजी जोन को ट्वीट कर राशन सामग्री न मिलने के संबंध में शिकायत की। इसके बाद नवाबगंज एसओ ने दरोगा के साथ ग्रामीण के घर जाकर परिवार को एक हजार रुपये देकर मदद की।
साकेत अवस्थी पत्नी व बच्चों के साथ घर में रहता है। उसको प्रधान व प्रशासन की ओर से राशन सामग्री नहीं मुहैया कराई गई। इससे परिवार दो दिन से भूखा था। बुधवार को साकेत ने आईजी व एडीजी कानपुर के ट्विटर पर अपनी समस्या को ट्वीट की।
इससे जिले के पुलिस अफसरों को अवगत कराया गया। एसओ नवाबगंज आरके शर्मा, दरोगा रहमत खान के साथ ग्रामीण के पास गए। उनकी दयनीय स्थिति देखकर एक हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। उसको कोटेदार ने पांच किलोग्राम प्रति यूनिट के हिसाब से चावल दिए।