{"_id":"d4902c1c5c9bc2a2176b750808b02b98","slug":"ht-line-catching-burn-the-dumper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आने से जला डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आने से जला डंपर
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Wed, 03 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। इटावा बरेली हाईवे पर लटक रहे एचटी लाइन के तारों की चपेट में आने से डंपर जल गया। इटावा बरेली हाईवे पर मंगलवार दोपहर हरियाणा के मोह निवासी अरशद और सासाराम बिहार निवासी धीरज सिंह डंपर लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर से हैदराबाद जा रहे थे। जबघार नाला बैकुंठपुरी स्थित मेडिकल कालेज के बाहर चालक अरशद ने डंपर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और चाय पीने पहुंचा। तभी डंपर के टायरों में आग लग गई और डंपर जलने लगा।
विज्ञापन
चालक और परिचालक ने शोर मचाना तो आसपास के लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया। चालक ने बताया कि वह कंपनी से आई अन्य गाड़ियों का इंतजार करने के लिए सड़क के किनारे खड़ा हो गया था। लाइन में अचानक करंट आने से डंपर में आग लग गई। उसने बताया कि आग लगने से डंपर क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन