{"_id":"578bc66f4f1c1b9132c4b961","slug":"hospital-including-80-villages-again-stalled-power","type":"story","status":"publish","title_hn":" अस्पताल समेत 80 गांवों की बिजली फिर ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल समेत 80 गांवों की बिजली फिर ठप
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 17 Jul 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। बरतल गांव में हाईटेंशन लाइन का तार काटे जाने के कारण अस्पताल समेत 80 गांवों में बिजली संकट है। अटसैनी फीडर से अस्पताल की बिजली लाइन जोड़ी गई थी। लेकिन फीडर की जर्जर लाइन होने के कारण आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन
नवाबगंज विद्युत उपकेेंद्र की हाई टेंशन लाइन बरतल गांव से होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व अन्य गांवों के लिए गई है। छह दिन पूर्व ग्रामीण रामसिंह ने घर से ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन के तार पोल से काट दिए थे।
विज्ञापन
इस कारण 80 गांवों एवं अस्पताल की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। लगातार बिजली सप्लाई ठप रहने के कारण अस्पताल कर्मचारियों ने शुक्रवार को हड़ताल कर दी थी।
इसकी जानकारी मिलने पर सीएमओ ने अस्पताल का निरीक्षण कर एक्सईएन ग्रामीण को बिजली सप्लाई शुरू कराने के लिए कहा था। अवर अभियंता ने अस्पताल की लाइन अटसैनी फीडर से जोड़कर बिजली सप्लाई शुरू की थी।
विज्ञापन
अटसैनी फीडर की लाइनें जर्जर होने के कारण रविवार को आए फाल्टों से अस्पताल की सप्लाई फिर से ठप हो गई। इसको लेकर अवर अभियंता सुधीर कुमार ने रविवार को थाने में ग्रामीण रामसिंह के खिलाफ तहरीर दी है।
इसमेें कहा कि ग्रामीण के तार काट देने के कारण लगभग 80 गांवों की बिजली सप्लाई बाधित हो रही है। अटसैनी फीडर से अस्पताल को सप्लाई देने में दिक्कत हो रही है।