फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hooting with girls in the procession, the arena became public

बरात में युवतियों से हूटिंग, जनवासा बना अखाड़ा

Mon, 04 Jul 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hooting with girls in the procession, the arena became public
घायल अरुण। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। बरात में खेत लगुन के बाद युवतियों पर कुछ युवकों ने हूटिंग की, इस पर विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद अखाड़े में बदल गया। गांव के युवकों ने दूल्हे के गले में पड़ी माला तोड़कर बरातियों को लाठी डंडे और बेल्टों से पीटा।
विज्ञापन

दूल्हे के भाई और बरातियों को जनवासे के कमरे मेें बंदकर मारापीटा। इसमें पांच लोग घायल हो गए हैं। दूल्हे ने सोने की दो चेन और 15 हजार लूटने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी निगरानी में शादी कराकर दुल्हन की विदा कराई।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर तिहैया निवासी कुंवरपाल की बेटी माधुरी की शादी कासगंज जिले की पटियाली कोतवाली के गांव रुस्तमपुर निवासी केहरीलाल के पुत्र पंकज के साथ तय हुई थी। रविवार की शाम बरात आई। खेत लगुन के बाद बरात में आई युवतियां गाड़ी में बैठकर चलीं तो गांव के कुछ युवकों ने गाड़ी का दरवाजा खोल दिया और युवतियों से डांस करते हुए चलने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर दूल्हे के भाई ने जनवासे से बरात चढ़ाने की बात कही। कुछ युवकों ने युवतियों को देखकर हूटिंग की। इससे विवाद होने लगा। गांव के युवकों ने बरातियों से मारपीट शुरू कर दी। दोनो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और बेल्टें चलने लगे। दूल्हे के गले में पड़ी शगुन की माला भी किसी ने तोड़ दी। जनवासे में डाली गई कुर्सियां चलने लगी। दूल्हे के भाई और कुछ बरातियों को जनवासे के कमरे में बंद कर डंडों से पिटाई की।
बरात में भगदड़ मच गई। दूल्हे के भाई संजीव, चाचा धीर सिंह, दोस्त अरुण समेत पांच लोग घायल हो गए। दूसरे पक्ष से गौरव घायल हुए। उपद्रव की जानकारी पर यूपी-112 मौके पर पहुंची। इस पर मारपीट करने वाले भाग गए। द्वारचार व अन्य रस्में रात में नहीं की गईं। पुलिस ने अपनी निगरानी में सोमवार की सुबह शादी की रस्में कराईं।

दूल्हे पंकज ने बताया कि मारपीट करने वालों ने भाई संजीव और चाचा धीरसिंह के गले से चेन तोड़ ली और जेब से 15 हजार रुपये लूट ले गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

घायल धीर सिंह। संवाद

घायल धीर सिंह। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

घायल गौरव। संवाद

घायल गौरव। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed