फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Home Minister and the governor honored

गृहमंत्री और राज्यपाल ने किया रोचक को सम्मानित

Mon, 25 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 25 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Home Minister and the governor honored

कायमगंज। रोचक ने यूपीटीयू में सिल्वर मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के लिए शनिवार को लखनऊ में केंद्रीय ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल रामनाईक ने मेडल देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला पाठक में एक छोटे से मकान में रहने वाली सुमनलता राठौर के पति प्रदीप राठौर की मौत 1999 में एक सड़क हादसे में हो गई थी। दो बेटों और एक बेटी को पढ़ाने के लिए सिलाई की। दूसराें के घराें पर काम किया। रोचक ने सीपी विद्या निकेतन इंटर कालेज में इंटर की परीक्षा में टॉप किया। उसने भदोही आईआईसीटी कालेज में बीटेक किया और गेट परीक्षा में पूरे देश में दसवां स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


हाल ही में उसने बीटेक में दूसरा स्थान पाया। उसे डा. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से सिल्वर मेडल के लिए चुना गया। शनिवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी विभूति खंड में आयोजित दीक्षांत समारोह में गृह मंत्री राजनाथ सिंह और राज्यपाल रामनाईक ने रोचक को मेडल देकर सम्मानित किया। बीटेक परीक्षा उत्तीर्ण करने से पहले ही मिस्र की एक कंपनी ने 24 लाख रुपये सालाना पैकेज पर नौकरी के लिए चुना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोचक का सपना आईएएस बनकर देश सेवा करने का है। इससे उसने यह पैकेज छोड़ दिया। रोचक ने बताया कि वह इस साल एमटेक में प्रवेश के साथ ही आईएएस की कोचिंग करेगा। रोचक की इस सफलता के लिए सीपी विद्या निकेतन की निदेशक मिथलेश अग्रवाल, प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, विजय भैरव ने पीठ थपथपाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed