फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Holika will be burnt at 1803 places in the district

जनपद में 1803 स्थानों पर होगा होलिका का दहन

Wed, 03 Mar 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Holika will be burnt at 1803 places in the district
जनपद में 1803 स्थानों पर होलिका का दहन होगा। पंचायत चुनाव के दौरान होली होने से झगड़े अधिक होने की आशंका से पुलिस को ठोस इंतजाम करने होंगे।
विज्ञापन

नवाबगंज, मोहम्मदाबाद, कंपिल, कमालगंज थाना क्षेत्रों में कई गांव बेहद संवेदनशील हैं। इसके चलते ही एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर ‘आपकी पुलिस आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन भी थाना स्तर पर किए जा रहे हैं। पुलिस गांव-गांव जाकर लोगों से जुड़ने का काम कर रही है।
बीट के सिपाही अपने क्षेत्र के शातिरों की सूची बनाकर उनकी निगरानी करने में जुटी हुई है। गांव के छोटे-छोटे मामलों को रजिस्टर पर अंकित कर दोनों पक्षों से वार्ता कर हल निकालने का काम भी किया जा रहा है, जिससे होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में 136, कोतवाली फतेहगढ़ में 134, मऊदरवाजा में 148, मोहम्मदाबाद में 187, नवाबगंज में 186, जहानगंज में 85, अमृतपुर में 101, राजेपुर में 126, कमालगंज में 150, कायमगंज में 125, शमसाबाद में 120, कंपिल में 145, मेरापुर में 160 होलिका दहन के स्थान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर शराब पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। चुनाव में किस्मत अजमा रहे प्रत्याशी अपने मतदाताओं को खुश करने के लिए शराब का वितरण करेंगे। शराब के नशे में होली पर झगड़ा होंगे। पुलिस को एक साथ सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर काम करना होगा।

पुलिस ने होली व चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। होलिका स्थलों का निरीक्षण कर विवादों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी होलिका स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी। - अजय प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक, फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed