{"_id":"9c317a8afa74564d3848201a77dd8363","slug":"holi-dominated-hangover-decorated-paint-pump-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छाई होली की खुमारी, सजे रंग-पिचकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छाई होली की खुमारी, सजे रंग-पिचकारी
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली को मात्र तीन दिन बचे हैं और बाजार पर होली की खुमारी छा गई है।
विज्ञापन
पिचकारी और रंग-गुलाल की दुकानें सज गई हैं। बाजार में मेंढक, मछली और
स्पाइडरमैन शक्ल की चाइनीज पिचकारियां मौजूद हैं। त्योहार की चहलपहल भी
बढ़ने लगी है। होली को बस दो दिन बचे हैं सो त्योहारी खरीददारी शुरू हो
गई है।
बच्चों को होली पर पिचकारी काफी भाती हैं। बच्चों की मांग को लेकर बाजार में चाइनीज पिचकारियां भी सज गई हैं। नई वैरायटी मेंढक, मछली, स्पाइडरमैन और गुड़िया पिचकारी बच्चों को खूब भा रही हैं। सिल्वर साइन के पास पिचकारी और रंग की दुकान लगाए राजू टंडन कहते हैं कि उनके पास मेंढक, मुर्गा, गन और मछली आदि वैरायटियों की पिचकारी मौजूद हैं।
दुकानदार राजाराम ने बताया कि पिचकारियों के दामों में 5 से 10 रुपए तक की बढ़ोत्तरी हुई है। 20 से लेकर 100 रुपए तक की पिचकारी उसके पास उपलब्ध है। रंग और गुलाल के दाम भी बढ़े हैं।
पिचकारी, रंग व गुलाल के दामों पर नजर
डंडा पिचकारी- 20 रुपये
गुड़िया पिचकारी- 25 रुपये
मछली पिचकारी- 40 रुपये
कछुआ पिचकारी- 45 रुपये
मेंढक पिचकारी- 70 रुपये
स्पाइडरमैन पिचकारी- 100 रुपये
स्प्रे रंग- 60 से 70 रुपये डिब्बा
टोपी- 10 से 40 रुपये
मुखौटा- 5 रुपये
गुलाल- 100 रुपये प्रति किलो
रंग- 1000 रुपये प्रति किलो
लाल व हरे रंग की रहती डिमांड
बाजार में बैंगनी, लाल, पीला, गुलाबी, नीला, काला व हरा रंग उपलब्ध हैं। होली पर सबसे ज्यादा डिमांड हरे और लाल रंग की होती है। दुकानदार रामानंद ने बताया कि चाहें अबीर-गुलाल हो या रंग हरे और पीले रंग की डिमांड ज्यादा होती है।
मिलावटी गुलाल और रंग बिक रहा
होली पर बाजार में मिलावटी रंग और गुलाल खूब बिक रहा है। रंगों में जहां बालू, मिट्टी, खड़िया आदि मिलाया जाता है। वहीं गुलाल में मैदा, सेलखड़ी आदि मिलाई जाती है। सूत्रों के अनुसार होली पर मिलावटी रंग और गुलाल बिक रहा है।