फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hindu Mahasabha burnt the effigy of Salman Khurshid

हिंदू महासभा ने फूंका सलमान खुर्शीद का पुतला

Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hindu Mahasabha burnt the effigy of Salman Khurshid
लालगेट के पास पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला फूंकते लोग। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद/कायमगंज। अखिल भारत हिंदू महासभा ने कांग्रेस नेता पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अपनी पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ में हिंदुत्व की तुलना इस्लामिक आतंकवाद से की है। देश के हिंदू कभी माफ नहीं करेंगे।
विज्ञापन

महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा की अगुवाई में जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक समेत कार्यकर्ता गुरुवार शाम लालगेट पर एकत्रित हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने अपनी नई पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना इस्लामिक आतंकवाद और आतंकी संगठन आईएसआईएस व बोको हराम से की है। कहा कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और पी चिदंबरम व प्रमोद कृष्णम ने भी सलमान खुर्शीद का समर्थन किया है। हिंदू महासभा इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला मंत्री रवि शुक्ला, प्रियंका ठाकुर, भुवनेश अग्निहोत्री, भानु प्रताप, अक्षय अरोड़ा, हिमांशु गुुप्ता, शिवम गुप्ता, रौनक कुमार, सुनीत दीक्षित, आकाश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, कायमगंज में हिंदू जागरण मंच नेता प्रदीप सक्सेना ने गुरुवार को चौक चौराहे पर सलमान खुर्शीद के फोटो को आग के हवाले कर विरोध में नारेबाजी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलमान भूल गए कि हिंदुओं ने बनाया सांसद
फर्रुखाबाद। लोकतंत्र सेनानी चंद्रपाल वर्मा ने पुस्तक में हिंदुओं की तुलना आतंकी संगठनों से करने पर सलमान खुर्शीद पर कटाक्ष किया। कहा कि सलमान खुर्शीद की घटिया सोच है। वह भूल गए कि हिंदुओं ने ही उन्हें और उनके पिता को सांसद बनाकर दिल्ली भेजा। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद को हिंदुओं पर की गई टिप्पणी को शीघ्र ही किताब से हटाना चाहिए। वह जनता से क्षमा मांगें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed