{"_id":"6213d3040c9f4820b66bb497","slug":"highway-truck-and-bolero-collide-driver-injured-farrukhabad-news-knp6818608168","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे ट्रक व बोलेरो में हुई भिड़ंत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे ट्रक व बोलेरो में हुई भिड़ंत, चालक घायल
विज्ञापन
नंद गांव के पास पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
मोहम्मदाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार देर शाम ट्रक और बोलेरो में भिड़ंत हो गई। इसमें बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल भेजा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
गांव मदनपुर निवासी प्रदीप यादव गांव के लल्ला गुप्ता की बोलेरो चलाता है। उनकी बोलेरो 14 फरवरी को चुनाव ड्यूटी में लगी थी। ड्यूटी पूरी होने के बाद सोमवार देर शाम को प्रदीप बोलेरो लेकर गांव जा रहा था। इटावा-बरेली हाईवे पर नंद गांव के नजदीक पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। चालक प्रदीप यादव गंभीर घायल हो गया। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। घटना की जानकारी के बाद मदनपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल को बोलेरो से निकाल कर सीएचसी मोहम्मदाबाद भेजा। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर घायल प्रदीप को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।