{"_id":"5f663be88ebc3eb7052db3e0","slug":"high-school-and-inter-compartment-exam-on-october-3-farrukhabad-news-knp583621816","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 अक्तूबर को होगी हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 अक्तूबर को होगी हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा 3 अक्तूबर को
फर्रुखाबाद। हाईस्कूल की कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 3 अक्तूबर को कराई जाएगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह पाली में 8 से 11.15 बजे तक और इंटर की दोपहर पाली में 2 से 5.15 बजे तक होगी। बुखार व सूखी खांसी पीड़ित छात्र को अलग बैठाकर परीक्षा कराई जाएगी।
प्रयोगात्मक (आंतरिक मूल्यांकन) की परीक्षाएं 29 व 30 सितंबर को कराई जाएगी। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ल का आदेश आ गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस संबंध में सभी प्रधानाचार्य को विद्यार्थियों को सूचित करने का आदेश दिया है।
हाईस्कूल कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट के अर्ह परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 29 व 30 सितंबर को होंगी। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय से परीक्षक तैनात होंगे। ये निर्धारित विद्यालय में सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए प्रयोगात्मक परीक्षा लेंगे। हाईस्कूल की कंपार्टमेंट एवं इंप्रूवमेंट व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा 3 अक्तूबर को दो पाली में होगी।
विज्ञापन
इस दौरान कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। सीटिंग प्लान दो गज की दूरी का ख्याल रखकर बनाया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश मिलेगा। सभी को मास्क पहनना होगा।
जिनके पास मास्क नहीं होंगे, उनको जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षार्थियों को बुखार या खांसी के लक्षण होने पर अलग बैठाकर परीक्षा कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा के लिए जीआईसी व जीजीआईसी फतेहगढ़ केंद्र प्रस्तावित किया हैं।