फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   High officials including DM boosted by getting vaccine

डीएम सहित आला अधिकारियों ने टीका लगवाकर बढ़ाया हौसला

Thu, 11 Feb 2021 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
High officials including DM boosted by getting vaccine
डॉ.राममनोहर लोहिया महिला अस्पताल में गुरुवार को जिलाधिकारी, सीडीओ, एडीएम व एसडीएम और पुलिस लाइन पर बनाए गए बूथ पर एसपी ने कोरोना का टीका लगवाया। अलग-अलग केंद्रों पर 1201 लोगों को टीके लगाए गए।
विज्ञापन

गुरुवार को 1732 फ्रंटलाइन अधिकारी व कर्मचारियों के टीकाकरण का लक्ष्य था। इसके लिए विभागवार अलग-अलग 17 बूथ बनाए गए थे। लोहिया महिला अस्पताल में कलक्ट्रेट व राजस्व विभाग के अधिकारियों को टीका लगाया गया। यहां जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, सीडीओ डॉ.राजेेंद्र पैंसिया, एडीएम विवेक श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल कुमार ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

टीका लगवाने के बाद अधिकारी आधा घंटे तक ऑर्ब्जवेशन रूम में बैठे रहे। अधिकारियों ने टीका लगवाने के बाद अनुभव साझा कर अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। यहां 70 राजस्व कर्मियों को टीका लगाया गया। पुलिस लाइन में छह बूथ बनाए गए थे। यहां पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, सीओ सिटी राजवीर सिंह ने टीका लगवाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में रिट सेल में तैनात दरोगा अशोक कुमार ने टीका लगवाने से पहले एएसपी अजय प्रताप को स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने के संबंध में पत्र सौंपा। 1732 लोगों के सापेक्ष 1201 ने टीका लगवाया।
लोहिया महिला अस्पताल में 70, सिविल अस्पताल लिंजीगंज में 138, सीएचसी कायमगंज में 135, सीएचसी शमसाबाद में 128, नवाबगंज में 60, राजेपुर में 35, कमालगंज में 55, मोशम्मदाबाद में 46, पीएचसी अमृतपुर में 46, जबकि पुलिस लाइन में 488 पुलिस कर्मियों ने टीका लगवाया।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। टीका लगने के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। हर किसी को मौका मिलने पर टीका जरूर लगवाना चाहिए। अफवाहों पर ध्यान न देकर खुद को कारोना से सुरक्षित करें। सीडीओ डॉ.राजेंद्र पैंसिया व एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने भी सभी को टीका लगवाने और कोरोना से युद्ध जीतने का संदेश दिया।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि वैक्सीन लगवाकर वह खुद को स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने साभी से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न देते हुए टीका लगवाकर लाभ उठाएं। इसमें किसी तरह का साइडइफेक्ट नहीं है।
पुलिस लाइन स्थित बूथ पर दीवान आमिर खान टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि टीका लगवाने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। बल्कि कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए आत्मविश्वास बढ़ा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.प्रभात वर्मा ने बताया कि जनपद में शुक्रवार को 15 बूथों पर 1654 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका ल-ाया जायेगा। लोहिया महिला अस्पताल में 130, पुरुष में 56, सिविल अस्पतालमें 129, पुलिस लाइन के 6 बूथों पर 750, सेंट्रल जेल में 118, जिला जेल में 68, सीएचसी कायमगंज के 2 बूथों पर 250, कमालगंज में 73 व सीएचसी मोहम्मदाबाद में 80 फ्रंट लाइन वर्कर्स को टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed