फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   High mast lights defective in Satanpur Mandi, causing problems at night

Farrukhabad News: सातनपुर मंडी में हाईमास्ट लाइटें खराब, रात में होती दिक्कत

Sun, 11 Feb 2024 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
High mast lights defective in Satanpur Mandi, causing problems at night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर की सातनपुर मंडी में आलू की आवक फिर बढ़ गई है। वहीं हाईमास्ट लाइटें खराब होने से रात में किसान व आढ़तियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भंडारण के लिए आलू की खरीद भी तेजी से हो रही है।
सातनपुर मंडी में शनिवार काे करीब 150 ट्रक से अधिक आलू पहुंचा। निबल आलू 551 रुपये से 651 रुपये प्रति क्विंटल व सुपर पीली मिट्टी के आलू 651 रुपये से 721 रुपये प्रति क्विंटल बिक्री हुई। वहीं छट्टा आलू 781 रुपये से 811 रुपये क्विंटल, जबकि सुपर छट्टा आलू 821 रुपये से 871 रुपये प्रति क्विंटल बिका। शीतगृहों में भंडार की तैयारी के लिए मंडी में आलू लिवाली अच्छी रही।
विज्ञापन

मंडी में करीब दो माह से हाईमास्ट सहित तीन लाइटें खराब होने से रात में आलू चोरी का डर बना रहता है। आढ़ती अरविंद राजपूत ने बताया कि उन्होंने मंडी समिति के अधिकारियों से शिकायत की कि रात में अंधेरे का फायदा उठाकर आलू की चोरी हो रही। मंडी में कूड़े के ढेर लगे हैं। उन्होंने अन्य आढ़तियों के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और हाईमास्ट लाइटें लगवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव दिव्यांशु शुक्ला ने बताया कि तीन हाईमास्ट लाइट लगवाने के लिए सात लाख रुपये बजट स्वीकृत हो गया है। टेंडर प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed