{"_id":"6320c8087ca2de4dde667fd5","slug":"hesitant-in-the-investigation-of-madrasas-farrukhabad-news-knp7179726184","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का शुरू नहीं हो सका सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का शुरू नहीं हो सका सर्वे
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में संचालित मदरसों की मान्यता की जांच का सर्वे अभी तक शुरू नहीं हो सका है। मामले में जिलाधिकारी ने एक सप्ताह पूर्व तहसीलवार तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है।
जिले में गली, मोहल्लों व धार्मिक स्थलों के पास करीब दो दर्जन मदरसा बिना मान्यता के चल रहे हैं। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने मदरसों का सर्वे कराने के लिए छह सितंबर को तीन कमेटी गठित कर दी हैं। इसमें तहसील सदर, कायमगंज व अमृतपुर के एसडीएम के साथ बीएसए व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सर्वे करेंगे। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति को नोडल अधिकारी बनाया है।
इन कमेटियों को पांच अक्तूबर तक सर्वे पूरा करना है। 10 अक्तूबर तक सर्वे रिपोर्ट एडीएम को सौंपी जाएगी। 25 अक्तूबर तक जिलाधिकारी सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। कमेटी गठित होने के एक सप्ताह बाद भी सर्वे शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि 15 सितंबर के सर्वे शुरू किया जाएगा। इस बीच गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की जानकारी जुटाई जा रही है।
मदरसों का पोर्टल पर डाटा फीड करने के निर्देश
फर्रुखाबाद। जिला अल्पसंख्यक विभाग से जनपद में 111 मदरसा व शिक्षण संस्थान संचालित हैं। शासन के निर्देश पर सभी मान्यता प्राप्त व गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का विवरण ‘मदरसा स्कूल शिक्षा प्रबंधन सूचना प्रणाली’ (एमएसईएमआईएस) पोर्टल पर फीड किया जाएगा। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भारत प्रसाद ने मदरसा संचालकों को पत्र जारी किया है। इसमें मदरसा भवन, संसाधन, स्टाफ, छात्रों की संख्या, वार्षिक परीक्षा परिणाम, बोर्ड परीक्षा परिणाम, खर्च आदि का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। (संवाद)