फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   helth

आक्सीजन प्लांट और जनरेटर ही खराब मिला

Sun, 21 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
helth
कमालगंज सीएचसी में जानकारी करतीं जेडी सरोज बाला। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए शनिवार को हुई मॉकड्रिल में कमालगंज सीएचसी का ऑक्सीजन प्लांट ही खराब मिला। वहीं बरौन सीएचसी पर जेनरेटर का कनेक्शन न होने से आक्सीजन प्लांट ही चालू नहीं किया जा सका। इससे स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई।
विज्ञापन

कोरोना से निपटने के लिए लोहिया अस्पताल सहित 6 अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगे हैं। कमालगंज सीएचसी पर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य कानपुर मंडल डॉ. सरोज बाला व एसीएमओ डॉ. उमेश चंद्र वर्मा मॉकड्रिल(फुल रिहर्सल) कराने पहुंचे। वहां पता चला कि 18 अगस्त से ऑक्सीजन प्लांट ही काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

इससे कर्मचारियों से पूछताछ कर मॉकड्रिल की औपचारिकता पूरी की गई। ऑक्सीजन कराने के निर्देश दिए गए। सीएचसी बरौन में एसीएमओ डॉ. सर्वेश कुमार ने मॉक ड्रिल कराई। वहां जनरेटर का कनेक्शन न होने से ऑक्सीजन प्लांट नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ ने बताया कि सीएचसी पर 20 बेड का अतिरिक्त वार्ड बन रहा है। इससे जनरेटर प्लेट फार्म पर शिफ्ट किए जाने से आक्सीजन प्लांट में कनेक्शन नहीं हो सका। उसे ठीक कराने के निर्देश दिए हैं। लोहिया अस्पताल में शाहजहांपुर से आए डब्ल्यूएचओ के एसीएमओ डॉ. कुमार गुंजन ने ऑक्सीजन प्लांट देखा। इसके बाद मॉकड्रिल कराई। अस्पताल में दो दिन से भर्ती बच्ची अंजली राठौर को एंबुलेंस में लिटाया गया।
एंबुलेंस जब उसे लेकर आई तो कर्मचारियों ने एंबुलेंस से उतारकर उसकी प्राथमिक जांच की। इसके बाद वार्ड में भर्ती कर आक्सीजन लगाई। डॉ.अजय सूद, डॉ. विवेक सक्सेना, सीएमएस डॉ.राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। मॉकड्रिल के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम नहीं पहुंचे।

महिला कोरोना की चपेट में
फर्रुखाबाद। जनपद में कोरोना संक्रमण का सिलसिला जारी है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में फतेहगढ़ के सिविल लाइन लालकोठी निवासी महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। महिला को होम आइसोलेशन में रखकर उपचार किया जा रहा है। इससे जिले में अब कोरोना संक्रमित एक्टिव केस की संख्या 33 हो गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed