फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   helth

छह बच्चे बीमार, चार में डिप्थीरिया के लक्षण

Fri, 19 Aug 2022 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
helth
कायमगंज सीएचसी में भर्ती बीमार बच्चे। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। विकास खंड के गांव नगला धनी में तीन बच्चों में गला घोंटू (डिप्थीरिया) के लक्षण पाए जाने पर उन्हें सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी गांव में तीन अन्य बच्चे भी बीमार हैं। उनमें से एक का लखनऊ में इलाज चल रहा है। शनिवार को गांव में शिविर लगाकर दवाओं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

गांव निवासी विकास का बेटा अनिकेत (6), हरिनंदन की बेटी कामिनी (7), ताराचंद्र का बेटा विशाल (5) करीब 12 दिन से जुकाम, खांसी व बुखार से पीड़ित हैं। परिजन गांव में ही झोलाछाप से इलाज कराते रहे। शुक्रवार सुबह बच्चों की हालत बिगड़ गई। उनके गले में छाले होने से खाने-पीने में दिक्कत बढ़ गई।
विज्ञापन

इस पर परिजन गांव की आशा कार्यकर्ता के साथ तीनों बच्चों को एंबुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. अमरेश ने उनका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चों में डिप्थीरिया के लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के विकास ने बताया कि गांव के भारत की पुत्री कोमल (6) की हालत नाजुक है। वह लखनऊ में किसी नर्सिंगहोम में भर्ती है। इसके अलावा गांव में हिमांशु (10) व गौतम (3) बीमार हैं। उनका गांव में इलाज चल रहा है। उनमें इसी तरह के लक्षण हैं।

चिकित्साधीक्षक डॉ. सरबर इकबाल ने बताया कि गांव में टीम भेजकर सर्वे व दवा वितरण शुरू करा दिया गया है। शनिवार को गांव में कैंप लगाकर सभी की जांच व दवा वितरित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed