फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   helth

डॉक्टर व तीन महिलाओं सहित 6 कोरोना संक्रमित

Thu, 18 Aug 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
helth
फर्रुखाबाद। कोरोना के मरीज लगातर बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में 6 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसमें एक डॉक्टर व तीन महिलाएं भी शामिल हैं। लगातार मरीजों की संख्या बढ़न के बाद भी नमूनों की जांच में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

सीएचसी कायमगंज, नवाबगंज, मोहम्मदाबाद व शमसाबाद से आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूने लोहिया अस्पताल की बीएसएल-दो लैब में नियमित नहीं भेजे जा रहे हैं। इससे जांच रिपोर्ट भी सही नहीं मिल पा रही है। नमूने की तीन-चार दिन बाद जांच होने से अधिकांश रिपोर्ट निगेटिव आ रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार फतेहगढ़ के मोहल्ला नगला दीना निवासी अधेड़ व महिला, फतेहगढ़ निवासी डॉक्टर, कमालगंज क्षेत्र के गांव भिम्मी नगला निवासी महिला, गदनपुर तुर्रा निवासी युवती व उस्मानगंज निवासी युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें तीन संक्रमित के नमूनों की लखनऊ की लैब में जांच हुई, जबकि तीन मरीज एंटीजन जांच में संक्रमित पाए गए। सभी संक्रमित होमआइसोलेशन में रहकर उपचार करा रहे हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 33 हो गई है।

सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी प्रभारियों को नमूनों की नियमित जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed