फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hearing one in abetting the soldier to commit suicide

Farrukhabad News: सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने में सुनवाई एक को

Fri, 17 Mar 2023 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Hearing one in abetting the soldier to commit suicide
फर्रुखाबाद। सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने के मुकदमे में एक अप्रैल को सुनवाई होगी। विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ के वैज्ञानिक को कोर्ट में तलब किया गया था। अवकाश पर होने की सूचना वैज्ञानिक की ओर से कोर्ट में भेजी गई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात सिपाही बृजेंद्र सिंह तोमर की वर्ष 2014 में सिविल लाइन स्थित आवास पर गोली लगने से मौत हो गई थी। जनपद मैनपुरी आश्रम रोड निवासी पुत्र राहुल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे की विवेचना कर रहे विवेचक ने शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के खिलाफ सिपाही को आत्महत्या के लिए उकसाने में चार्जशीट दाखिल की गई थी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक विजय सिंह भाजपा नेता ब्रहमदत्त द्विवेदी की हत्या में बांदा जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। कोर्ट ने मामले में गुरुवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक संजय खरे को तलब किया था। वैज्ञानिक अधिकारी महेश कुमार यादव ने कोर्ट में पत्र भेजकर बताया कि वैज्ञानिक संजय खरे विधि विज्ञान प्रयोगशाला गोंडा में तैनात है। फोन पर उन्होंने अवकाश के चलते जनपद से बाहर होने के कारण कोर्ट में उपस्थित होने में असमर्थता जाहिर की है। कोर्ट ने मुकदमे की सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed