{"_id":"6793dd8b39732be113093fd2","slug":"health-officials-are-defying-the-government-orders-not-doing-opd-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-119949-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शासन के फरमान को धता बता रहे स्वास्थ्य अधिकारी, नहीं कर रहे ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शासन के फरमान को धता बता रहे स्वास्थ्य अधिकारी, नहीं कर रहे ओपीडी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जहां इलाज के लिए मरीज जिला अस्पताल का कई दिन चक्कर लगा रहे हैं। वहीं, अधिकारी शासन के फरमान को ही धता बता रहे हैं। महानिदेशक के आदेश के बाद भी सीएमओ, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ ओपीडी सेवा नहीं दे रहे हैं। इसके चलते मरीजों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
स्वास्थ्य महानिदेशक रतन पाल सिंह सुमन ने सीएमओ को जारी आदेश में कहा की सभी स्वास्थ्य अधिकारी प्रशासनिक दायित्वों के साथ चिकित्सीय सेवाएं भी देंगे। सीएमओ, एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ सप्ताह में तीन दिन दो-दो घंटे ओपीडी सेवाएं देंगे। उन्होंने सप्ताह में चिकित्सीय सेवा देने के लिए दिन निर्धारित करने की जिम्मेदारी सीएमओ को सौंपी है। 12 जनवरी को जारी इस आदेश के 12 दिन बीतने के बाद भी जनपद में प्रशासनिक दायित्व संभालने वाले कोई भी स्वास्थ्य अधिकारी ओपीडी सेवा नहीं दे रहे हैं। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के फरमान पर कुछ दिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने ओपीडी में सेवाएं दीं। इसके बाद फिर मामला पुराने ढर्रे पर आ गया है।
सीएमओ डॉ. अवनीद्र कुमार ने बताया कि महानिदेशक के आदेश का पालन कराया जाएगा। उन्होंने सभी एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ को प्रशासनिक दायित्वों के साथ सप्ताह में तीन दिन दो-दो घंटे प्रतिदिन ओपीडी में मरीज देखने के लिए निर्देशित कर दिया है। संविदा डॉक्टरों के नाम पर निजी अस्पताल का फुल टाइम लाइसेंस देने के मामले में वह पत्रावली दिखवाएंगे।