{"_id":"5ea1d4548ebc3e903a577ae7","slug":"health-farrukhabad-news-knp5567024161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्न यूनिट में बनेगा आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्न यूनिट में बनेगा आइसोलेशन वार्ड
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्चस्तरीय बनाया जा रहा है। लोहिया अस्पताल के बर्न वार्ड को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील करने और इमरजेंसी के सामने बने स्टोर को मिनी आईसीयू बनाने का प्रस्ताव तैयार है।
डा. राम मनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में 14 बेडों का आइसोलेशन वार्ड चल रहा है। आइसोलेशन वार्ड में आने और जाने का रास्ता आम मरीजों के साथ ही है।
लिहाजा संक्रमण का खतरा बना रहता है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने अब बर्न वार्ड यूनिट को कोरोना आइसोलेशन अथवा जरूरत पड़ने पर लेबल-1 में तब्दील कर पॉजिटिव मरीजों को भर्ती करने का मसौदा तैयार किया है।
बर्न वार्ड में 17 बेेड के अलावा स्टाफ के रुकने की भी व्यवस्था है। वर्न वार्ड में आने-जाने के रास्ते भी अलग हैं। इमरजेंसी के ठीक सामने एक स्टोर का कमरा है। उसे मिनी आईसीयू में तब्दील किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां 24 घंटे ईएमओ मौजूद रहेंगे। लोहिया अस्पताल के नए प्रस्तावों को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सरोजवाला सिंह को सौंप दिया गया। एक-दो दिन में इस पर मोहर लग सकती है।