फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Health Fair: Patients in need of tests, handed over to pharmacists

आरोग्य मेला : जांच के लाले, मरीज फार्मासिस्ट के हवाले

Mon, 06 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 06 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: Patients in need of tests, handed over to pharmacists
फोटो -07,पीएचसी खलवारा में मरीज देखते डॉक्टर जसवीर सिंह।संवाद
फर्रुखाबाद/शमसाबाद/। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में अव्यवस्थाएं हावी रहीं। किसी पीएचसी पर एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी, तो कहीं डॉक्टर न आने से मरीज फार्मासिस्ट के हवाले रहे।
विज्ञापन

बदलते माैसम में खांसी-बुखार के मरीज बढ़े हैैं। जनपद में शहर के 6 व ग्रामीण क्षेत्र के 28 पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। व्यवस्थाओं पर नजर डालें तो नगरीय पीएचसी नवदिया में कई माह से एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। यहां डॉ.सचिन कटियार ने 42 मरीज देखे। इनमें अधिकांश मरीज खांसी व बुखार से पीड़ित थे। एलटी न होने से किसी मरीज की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शमसाबाद क्षेत्र के पीएचसी फैजबाग में कोई डॉक्टर नहीं पहुंचा। इससे फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने 49 मरीज देखकर दवाई दी। एलटी अलका ने 5 मरीजों की जांच की। पीएचसी चिलसरा में डाॅ.नवनीत ने 62 मरीज देखे। एलटी लोकेंद्र ने सात मरीजों की जांच की व फार्मासिस्ट नरेंद्र राजपूत ने दवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बदहाल भवन, पानी न शौचालय
नवाबगंज। क्षेत्र के पीएचसी खलवारा में लगे आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। डॉ.नीलम बघेल व डॉ.जसवीर सिंह ने करीब 90 मरीज देखे। इनमें सर्वाधिक मरीज बुखार-खांसी के थे। फार्मासिस्ट प्रेमरंजन ने दवाई दी। वहीं एलटी आज्ञाराम 25 मरीजों की जांच की।
व्यवस्थाओं पर नजर डालें तो अस्पताल भवन की कई वर्ष से रंगाई-पुताई भी नहीं हुई। शौचालय क्षतिग्रस्त होने से निष्प्रयोज्य है। पानी का भी इंतजाम नहीं है। सफाई कर्मी ने होने से कर्मचारी ही झाड़ू लगाते हैं। अस्पताल के आसपास खड़ी झाड़ियां संचारी रोग नियंत्रण अभियान की पोल खोल रही हैं। (संवाद)


20 लोगों की मलेरिया जांच
जहानगंज। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे आरोग्य मेला में मरीजों की भीड़ रही। डॉ.कल्पना राजपूत ने 132 मरीज देखे। इनमें बुखार के मरीज अधिक होने से 20 लोगों का मलेरिया व 10 की टाइफाइड जांच की गई। 15 मरीजों का हीमोग्लोबिन चेक किया गया। एलटी अमित कटियार ने जांच की। फार्मासिस्ट विमलेश पाल, स्टाफ नर्स शशि, मनोज दुबे मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed