फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Headmaster suspended in indiscipline

अनुशासनहीनता में प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 19 Jan 2021 05:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 05:20 PM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended in indiscipline
अनुशासनहीनता में प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने संविलियन विद्यालय उगरपुर सुल्तानपट्टी के प्रधानाध्यापक रामपाल सिंह को अनुशासनहीनता में निलंबित कर दिया है। उन पर शराब पीकर विद्यालय आने और शिक्षकों का सहयोग न करने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं। जांच खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद को दी गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी कमालगंज ने 11 जनवरी को प्राथमिक विद्यालय संविलियन उगरपुर सुल्तानपुर का निरीक्षण किया था। सहायक अध्यापिका सुमन दीक्षित ने बताया कि प्रधानाध्यापक ने एमडीएम की 76 दिन की परिवर्तन लागत कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के खातों में नहीं भेजी। छात्रों को दी जाने वाली परिवर्तन लागत को भी निकाल लिया गया है। विद्यालय की उपस्थिति पंजिका पर प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर नहीं करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने एक अलग से उपस्थिति पंजिका बना ली और इच्छानुसार उस पर हस्ताक्षर करते हैं। एक से 14 दिसंबर और एक से पांच जनवरी तक बिना किसी पूर्व सूचना के वह अनुपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक शराब पीकर विद्यालय में पहुंचते हैं और शिक्षकों को सहयोग देने के स्थान पर झगड़ा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय निर्देशों का अनुपालन न करने और शासकीय कार्य में रुचि न लेने में बीईओ ने निलंबन की संस्तुति कर बीएसए को रिपोर्ट दी थी। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर खंड शिक्षा अधिकारी शमसाबाद को प्रधानाध्यापक को आरोप पत्र देकर जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed