फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hatya

चकरोड के विवाद में किसान की हत्या

Sun, 20 Mar 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
hatya
रामशरन के रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल। क्षेत्र के हजियापुर गांव में चकरोड के विवाद में एक ही गांव के दो पक्ष भिड़ गए। दोनों तरफ से जमकर मारपीट और फायरिंग हुई । इस दौरान किसान की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के तीन लोग गोली लगने से घायल हो गए। एसपी अशोक कुमार मीणा समेत कई अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हजियापुर गांव रामशरन (47) का गांव में खेत हैं। उसके खेत के पीछे गांव के ओमकार सिंह यादव का खेत है। ओमकार रामशरन के खेत से चकरोड निकालना चाहता है। इसके लिए रामशरन राजी नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों में एक साल से रंजिश चल रही है।
विज्ञापन

रामशरन शनिवार शाम पांच बजे बेटे रजनेश व परिवार के अन्य लोगों के साथ घर के बाहर बैठा था। उसी दौरान रामशरन परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडे, तमंचे व लोहे के पाइप लेकर वहां पहुंच गए। आरोपियों के गाली-गलौज करने पर रामशरन ने एतराज किया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोपी रामशरन व रजनेश को पकड़कर विवादित स्थल पर खींचकर ले गए। वहां पहले रामशरन को लाठियों व लोहे के पाइप से पीटा, फिर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते रामशरन के पक्ष के लोग भी लाठी-डंडे व तमंचे लेकर वहां पहुंच गए। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। इस दौरान दो गोलियां लगने से रामशरन की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे पक्ष से गांव के ही अतुल व मऊदरवाजा क्षेत्र के हरसिंगपुर गांव निवासी डब्बू व ब्रजलाल भी गोली लगने से घायल हो गए। इस बीच रजनेश ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ शोहराब आलम और थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने रजनेश से घटना की जानकारी ली। देर रात एसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि रामशरन के बेटे रजनेश की तहरीर पर ओमकार, नब्बी उर्फ नरवेश, इंस्पेक्टर, अतुल, बृजेंद्र, शेषपाल व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। जल्द ही सभी को पकड़ लिया जाएगा। घायलों का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।
कंपिल। रामशरन की पत्नी शांति देवी ने आरोप लगाया कि होली वाले दिन शुक्रवार को भी हमलावरों ने पति पर गलियां देने का आरोप लगाकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस पति को ही पकड़कर थाने ले गई। तीन घंटे के बाद पुलिस ने दो हजार रुपये लेकर पति को थाने से छोड़ा था। बेटी काजल का आरोप है कि अगर पुलिस सही कार्रवाई करती तो पिता की जान नहीं जाती।
कंपिल। खेत से चकरोड निकालने को लेकर रामशरन व ओमकार में एक वर्ष से खुन्नस चल रही है। ओमकार अपने खेत पर ट्रैक्टर आने-जाने के लिए रामशरन के खेत से चकरोड निकालना चाहता था। कई बार चकरोड के लिए विवादित स्थल की पैमाइश भी हुई, लेकिन हल नहीं निकला। पांच महीने पहले ओमकार सिंह ने रामशरन व उसके बेटे रजनेश के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कराया था। तब से दोनों पक्षों में रंजिश और गहरी हो गई थी। चकरोड की पैमाइश को लेकर दो महीने पहले भी विवाद हुआ था।
कंपिल। हजियापुर गांव में शनिवार शाम हुई हत्या व उपद्रव के बाद गांव में सन्नाटा पसर है। दोनों ही पक्षों के घर अगल-बगल होने से गांव में दहशत है। गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस तैनात कर दी गई है।

रामशरन की हत्या की सूचना मिलते ही होते ही उसकी पत्नी व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। वहां रामशरन का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था। पति का शव देखकर पत्नी व दोनों बेटियां बेहोश हो गईं। ग्रामीणों ने मुंह पर पानी डालने पर दोनों को होश आया तो वह फिर दहाड़े मारकर रो पड़ी। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन लोगों को संभाला। आरोपी पक्ष के आठ घर है, जो रामशरन के घर के पास हैं। घटना के बाद आरोपी अपने-अपने घर खुले छोड़कर फरार हो गए।

गांव हजियापुर में तैनात पुलिस कर्मी। संवाद

गांव हजियापुर में तैनात पुलिस कर्मी। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

लोहिया में भर्ती अतुल। संवाद

लोहिया में भर्ती अतुल। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

लोहिया में भर्ती ब्रजलाल। संवाद

लोहिया में भर्ती ब्रजलाल। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

रामशरन की फाइल फोटो। संवाद

रामशरन की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed