{"_id":"5f2702e68ebc3e74a86cc3f1","slug":"hatya-farrukhabad-news-knp574737211","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये के लेनदेन में दोस्त ने ही की थी युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये के लेनदेन में दोस्त ने ही की थी युवक की हत्या
विज्ञापन
शमसाबाद। डेढ़ लाख रुपये के लेनदेन के विवाद में शुक्रवार रात दोस्त ने ही अपने पिता व भाई के साथ मिलकर युवक की हत्या की थी। नलकूप पर हत्या से पहले उधारी के रुपये मांगने पर इन लोगों ने उससे मारपीट भी की थी। बाद में उसके सीने में गोली मार दी थी। पकड़े जाने पर उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव रमापुर जसू निवासी रतिराम राजपूत के पुत्र सोवेंद्र(25) की शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई धर्मेंद्र ने गांव के कैलाश व देवराज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि कैलाश ने सोवेंद्र के खिलाफ वर्ष 2016 में एक महिला से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें सोवेंद्र जेल भी गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। दोनों ने अपने को निर्दोष बताया था। इसके बाद पुलिस ने घटना की सूचना देने वाले दोस्त की भूमिका की छानबीन की तो पता चला कि उसने एक वर्ष पहले सोवेंद्र से ट्रैक्टर खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे।
सोवेंद्र रुपये वापस मांग रहा था। शुक्रवार को नलकूप के पास दोस्त व सोवेंद्र ने खाना बनाया और खाया पीया भी था। इसी दौरान रुपये को लेकर विवाद शुरू हो गया। इस पर दोस्त, उसके पिता व भाई ने सोवेंद्र के साथ मारपीट कर दी। घटनास्थल पर उसके निशान भी पाए गए थे। इसके बाद इन लोगों ने सोवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोवेंद्र के परिवार के लोगों को भ्रमित कर कैलाश व देवराज पर रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। एसओ आरके रावत ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। कई तथ्य सामने आए हैं। जल्द ही अधिकारी घटना का खुलासा करेंगे।