{"_id":"93c3781397cda84381202a9783c4968c","slug":"harmony-day-celebrated-ambedkar-s-death-anniversary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर की पुण्यतिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समरसता दिवस के रूप में मनाई अंबेडकर की पुण्यतिथि
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। डा. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। गोष्ठी में उन्हें याद किया। उधर, कांग्रेसियों ने पीडब्लूडी तिराहा स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में रविवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने पीडब्लूडी तिराहा स्थित डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश अध्यक्ष कौशलेंद्र यादव ने कहा कि डा. अंबेडकर ने संविधान की रचना की।
विज्ञापन
प्रदेश सचिव ने डा. अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर राजेंद्रनारायण मिश्र, रमेशचंद्र कठेरिया, वसीजुम्मा खां, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, रवीश दुबे, डालचंद्र कठेरिया, क्षितिज मिश्र, ऋषभ अग्निहोत्री, कैलाश यादव, इलियास, जीशान कुरैशी, कैलाश यादव, जितेंद्र सिंह, त्रिलोकीनाथ और कुशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री डा. दिनेश अग्निहोत्री आदि ने डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया।
उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने त्रिपोलिया चौक पर डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला संयोजक अभिषेक बाथम, जिला संगठन मंत्री आयुष पाल, ईशपाल सिंह, नगर मंत्री आकाश बाजपेयी, प्रणव कुमार, हरिश्चंद्र जाटव, अनुज माथुर, लक्की सागर, अजय सागर, प्रभाष कुमार, अभिषेक शाक्य और कृष्णकांत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।