फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hardoi's youth dies due to drowning in Ganga

गंगा में डूबने से हरदोई के युवक की मौत

Fri, 19 Feb 2021 06:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 06:10 PM IST
विज्ञापन
Hardoi's youth dies due to drowning in Ganga
गंगा में डूबने से हरदोई के युवक की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मेला रामनगरिया में कल्पवास कर ही मां से मिलने के बाद गंगा स्नान करने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव लेकर चले गए।
जनपद हरदोई के थाना पाली गांव बाबरपुर निवासी पवन कुमार त्रिवेदी (27) की मां गीता देवी मेले में तीसरी सीढ़ी के निकट कल्पवास कर रहीं हैं। सुबह पवन छोटे भाई शिवम के साथ मां से मिलने के बाद दोपहर में गंगा स्नान के लिए गया।
विज्ञापन

तभी गहरे पानी में जाने पर डूब गया। ये देख लोगों ने शोर मचाया। गांव सोताबहादुर के युवकों ने गंगा में छलांग लगाई और उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मेला रामनगरिया एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि पवन की डूबने से मौत हो गई थी। परिजन शव लेकर गांव चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed