{"_id":"64dd09e1b0feb9162f039636","slug":"hardoi-convicted-prisoner-died-of-heart-disease-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1019-1858-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: हरदोई के सजायाफ्ता कैदी की दिल की बीमारी से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: हरदोई के सजायाफ्ता कैदी की दिल की बीमारी से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। हरदोई के सजायाफ्ता कैदी की दिल की बीमारी से मौत हो गई। हरदोई जिला जेल से नौ माह पहले कैदी को सेंट्रल जेल भेजा गया था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया।
जनपद हरदोई थाना कासिमपुर गांव सरेहरी निवासी राम स्वरूप(75) सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा में बंद था। 15 अगस्त की दोपहर उसके पेट में तेज दर्द हुआ। जानकारी होने पर जेल अधिकारियों ने राम स्वरूप को लोहिया अस्पताल में भेजा। बंदी रक्षक कैदी को लोहिया अस्पताल लेकर आए। वहां डॉक्टर ने कैदी को मृत घोषित कर दिया।
जेल प्रशासन ने परिजनों को सूचना दी। पुत्र विनोद, कमल किशोर, अमित परिजनों के साथ आए। पुत्र कमल किशोर ने बताया कि वर्ष 2014 में जिला न्यायालय से पिता राम स्वरूप को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह हरदोई की जिला जेल में बंद थे। नौ माह पहले जिला जेल से सेंट्रल जेल स्थानांतरित किया गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में कैदी की मौत दिल की बीमारी से होना बताई गई।