{"_id":"62c486c143fc656d763eec95","slug":"hangama-kotedar-pradarshan-kanpur-news-up-news-farrukhabad-news-rashan-dealer-farrukhabad-news-knp70602826","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः दुकान तक राशन न पहुंचने का कोटेदारों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः दुकान तक राशन न पहुंचने का कोटेदारों ने किया विरोध
विज्ञापन
मेसीन चौराहे पर धर्मकांटे के पास खड़े राशन से भरे ट्रक के पास प्रदर्शन करते कोटेदार। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। दुकान तक राशन न पहुंचने और धर्मकांटा से राशन उठान को लेकर मंगलवार को कोटेदारों ने जमकर विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ति निरीक्षक कोटेदारों पर धर्मकांटा से राशन उठाने का दबाव बना रहे हैं। जबकि ठेकेदार को दुकान तक राशन पहुंचाने के आदेश हैं। मिलीभगत के चलते सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी का लाभ नहीं मिल रहा है।
एफसीआई गोदाम से सीधे कोटेदार की दुकान तक राशन पहुंचाने के लिए सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था दो माह पूर्व शुरू की गई थी। परिवहन ठेकेदार शासनादेश के खिलाफ दुकानों तक राशन नहीं पहुंचा रहे हैं। कोटेदारों को राशन ढुलाई की धनराशि बंद कर दी गई है, वहीं वह अपने वाहन से राशन भी ढो रहे हैं। गेहूं व चावल दो बार में मिलने से कोटेदारों को राशन ढुलाई पर दोगुना खर्च करना पड़ रहा है।
मंगलवार को शहर व बढ़पुर ब्लाक के कोटेदारों के लिए एफसीआई गोदाम से चावल व गेहूं भरे दो ट्रक भेजे गए, जो दुकानों तक राशन पहुंचाने के बजाय मसेनी चौराहा स्थित धर्मकांटा के पास खड़े हो गए।
विज्ञापन
फिर कोटेदार तेज सिंह, आलोक मिश्रा, सुरेश चंद्र कटियार, जयनरायन सिंह, शिशुपाल सिंह, प्रियंका अग्रवाल, शेर सिंह को राशन ले जाने के लिए फोन किया गया। शेर सिंह ने कहा कि उनकी दुकान तो मुख्य मार्ग पर है। इससे वह दुकान पर ही राशन लेंगे। कुछ ही देर में पूर्ति निरीक्षक ने फोन कर उन्हें हड़काया और राशन न ले जाने पर दुकान निलंबित करने की चेतावनी दी।
इस पर शेर सिंह ने कोटेदार संघ के अध्यक्ष अनिल तिवारी को मामले की जानकारी दी। इसी के बाद अध्यक्ष अनिल तिवारी, कोटेदार आलोक सिंह, राजीव तिवारी, मुरारी मोहन मिश्रा, सलीम, श्याम सिंह, श्रीप्रकाश आदि कोटेदारों ने धर्मकांटा पर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया और दुकान तक राशन पहुंचाने पर अड़ गए। आरोप लगाया कि मिलीभगत करके अधिकारी व परिवहन ठेकेदार खेल कर रहे हैं। इसी वजह से राशन ढुुलाई के लिए ट्रैक्टर-ट्राली आदि छोटे वाहन नहीं लगाए गए।
पूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि नोटिस के बावजूद जिन कोटेदारों की दुकानें संकरी गलियों में हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों पर राशन पहुंचाया जाएगा। परिवहन के लिए छोटे वाहन भी लगाने की व्यवस्था की जा रही है।