{"_id":"626c27ffc7f3251e2e42220d","slug":"hangama-kisan-farrukhabad-news-farrukhabad-news-knp694033030","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की मौत पर अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की मौत पर अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
र सिंह की फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बीमार किसान की अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने हंगामा कर दिया। अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। कहा कि बिना डॉक्टर के ही मरीज को भर्ती कर लिया और मौत होने पर शव फेंकने की धमकी दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज के गांव धर्मपुर पड़रिया निवासी किसान नरसिंह (58) की गुरुवार रात तबियत बिगड़ गई। परिजन रात करीब 12 बजे आवास विकास स्थित एक अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां आठ हजार रुपये जमा कर लिए गए। ग्लूकोज की बोतल चढ़ानी शुरू कर दी लेकिन डॉक्टर देखने नहीं पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद उनकी हालत और बिगड़ने लगी।
परिजनों ने जब डॉक्टर को बुलाने की बात कही, तो स्टाफ ने बाहर चले जाने के लिए कहा। इस पर परिजन गुस्सा हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। चंद मिनट में ही नरसिंह की सांसें थम गईं। तब कहीं डॉक्टर को बुलाया गया। उन्होंने इलाज से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान अस्पताल के कर्मचारी शव को बाहर फेंकने की धमकी देने लगे। बात मारपीट तक पहुंचती इससे पहले ही पुलिस ने मामला शांत करा दिया।
पुलिस व परिजन नरसिंह के शव लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां शव मर्च्युरी में रखवा दिया गया। नरसिंह के पुत्र पवन सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। नरसिंह के तीन पुत्र प्रियांशु, अतुल और पवन हैं। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।