फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hands were tied behind, and committed suicide on instigation

वाह पुलिस: महिला के दोनों हाथ बंधे थे और उसने उकसाने पर कर ली आत्महत्या

Sun, 23 Feb 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Hands were tied behind, and committed suicide on instigation
फर्रुखाबाद। चार दिन पहले महिला का शव मिलने के मामले में मौत का कारण फांसी लगने से दम घुटना आया है। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर आत्महत्या के लिए उकसाने व शव को ठिकाने लगाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खास बात ये कि मृतका के दोनों हाथ पीछे मफलर से बंधे थे।
विज्ञापन

उधर एसओ तर्क दे रहे हैं कि महिला की ससुराल में मौत हुई है। ससुरालवालों ने उसके हाथ बांधकर शव फेंक दिया है। महिला किसी और जिले की है। फिलहाल मुकदमा इन धाराओं में लिख लिया है बाद में शिनाख्त होने पर संशोधन कर लेंगे।
विज्ञापन

शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव कुइयांधीर के चौकीदार तेजराम ने 19 फरवरी को पुलिस को सूचना दी कि गुमिदापुर चौराहे से कुइयांधीर जाने वाले मार्ग पर गांव के ही खुशीराम के खेत में महिला का शव पड़ा है। इस पर पहुंची पुलिस को मृतका के दोनों हाथ पीछे बंधे मिले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस महिला की शिनाख्त नहीं करा सकी। 72 घंटे बाद शनिवार को डॉ. सुमित व डा. विवेक के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। महिला की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण बताई गई।
रविवार को पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने व शव को ठिकाने लगाने का मुकदमा दर्ज कर लिया। हैरत की बात है कि महिला के दोनों हाथ पीछे की ओर मफलर से बंधे थे और पुलिस से के हिसाब से उसने फांसी लगाई है। एसओ जेएल सोनकर ने बताया कि महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हुई है।
आसपास के जनपदों में सभी थानेदारों से संपर्क किया गया है। ऐसा लग रहा है कि महिला ने ससुराल में फांसी लगा ली होगी। ससुराल वालों ने दहेज हत्या के मामले से बचने के लिए शव को यहां फेंक दिया और घटना की दिशा मोड़ने के लिए महिला के हाथ बांध दिए होंगे। जब मृतका की शिनाख्त हो जाएगी तो धाराओं में संशोधन कर लिया जाएगा।

फांसी स्वयं लगाए या उसको लटकाया जाए मौत का कारण हैंगिंग ही आएगा
कई वर्षों से पोस्टमार्टम कर रहे कन्हैया का कहना है कि फांसी स्वयं लगाई जाए या किसी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाए। दोनों ही तरीकों में मौत का कारण हैंगिंग ही आएगा। अगर उसके हाथ पीछे से दोनों हाथ बंधे थे तो वह सीधे हत्या मामला लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed