फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Hands trembled while immersing the innocents in the Ganga, every eye cried while cremating them

Farrukhabad News: मासूमों को गंगा में प्रवाह करते कांपे हाथ, मुखाग्नि देते रोई हर आंख

Sun, 03 Aug 2025 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Hands trembled while immersing the innocents in the Ganga, every eye cried while cremating them
फर्रुखाबाद। मैनपुरी सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत के बाद शनिवार को पांचाल घाट पर अंतिम विदाई के दौरान पत्थर दिल भी दहल उठे। दो मासूमों को गंगा में प्रवाह करने वालों के हाथ कांप गए। ननद व भाभी समेत तीन की मुखाग्नि पर हर आंख रो पड़ी। एक साथ पांचों के अंतिम संस्कार में तीन जिलों से लोग पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में शहर के लोको रोड मसेनी निवासी प्रशांत भदौरिया की पत्नी सुजाता (45), उनकी बेटी आर्या (04), मैनपुरी जिले के किशनी थाने के गांव हरीपुर निवासी साले दीपक (36), उनकी पत्नी पूजा (34) व बेटी आशी (09) की मौत हो गई थी। मैनपुरी पोस्टमार्टम के बाद शवों को हरीपुर (हिंदूपुर) ले जाया गया। वहां से पांचों की शव यात्रा शनिवार दोपहर पांचाल घाट के लिए रवाना हुई। पांचाल घाट पर अंतिम विदाई में मैनपुरी, कन्नौज और फर्रुखाबाद के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आशी और आर्या को परिवार के कुछ लोग गंगा में प्रवाह करने के लिए नाव में चढ़े, मगर हिम्मत छूट गई। फिर अन्य लोगों को सवार किया गया। प्रवाह करते समय उनके भी हाथ कांप गए। प्रशांत ने पत्नी सुजाता और भाई राकेश ने मृतक दीपक और भाभी पूजा को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

प्रशांत के साढ़ू विकास भदौरिया ने बताया कि छह साल पहले ही सुजाता से शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी थी। जिस कार से हादसा हुआ वह कुछ महीने पहले प्रशांत ने ली थी। मृतक दीपक के रिश्तेदार अंकुर प्रताप सिंह ने बताया कि हिंदूपुर निवासी दीपक की छिबरामऊ में आढ़त हैं। वह वहीं रहते हैं। उनके पिता राज्य सेतु निगम में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed