फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Half the city and 300 villages lost electricity due to faults

फाल्टों से आधे शहर व 300 गांव की बिजली रही गुल

Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Half the city and 300 villages lost electricity due to faults
शहर के रेलवे पर बंच केबल जोड़ते कर्मचारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बारिश होने से शहर में चार जगह बंच केबल, एक 11 केवी का केबल बाक्स, एक ट्रांसफार्मर और 33 केवी लाइन का इंसुलेटर खराब हो गया। इससे आधे शहर की बिजली गुल रही। 33 केवी लाइन में गड़बड़ी से गंगापार क्षेत्र के करीब तीन सौ गांव भी प्रभावित हुए। दोपहर बाद किसी तरह शहर व गांव की बिजली चालू हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार रात बारिश के चलते गंगापार क्षेत्र की 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे अमृतपुर, तहसील, राजेपुर और सलेमपुर फीडर बंद होने से तीन सौ गांवों की बिजली बंद हो गई। गुरुवार सुबह बारिश के दौरान ही शहर के ठंडी सड़क स्थित विद्युत उपकेंद्र के रेलवे रोड पर बंच केबल जल कर गिर गया। इससे रेलवे रोड, अढ़तियान समेेत चार मोहल्लों की बिजली गुल हुई। बजरिया, तिकोना और भाऊटोला में भी बंच केबल जल गया। तीनों मोहल्लों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

गंगानगर कालोनी का 400 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया। फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र की 11 केवी लाइन के इंसुलेटर खराब होने से करीब दस मोहल्लों की बिजली बंद हुई। मिल्क डेयरी फीडर की 33 केवी लाइन का इंसुलेटर ट्रांसमिशन में खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 15 मोहल्लों और बाजार की बिजली गायब रही। आवास विकास के पास स्थित एक होटल के पीछे 11 केवी लाइन का केबल बाक्स जलने से 20 मोहल्ले प्रभावित हुए। कुटरा विद्युत उपकेंद्र की 11 केवी लाइन पर पेड़ की डाल टूटकर गिरने से आफीसर्स कालोनी और कलक्ट्रेट की बिजली ठप रही।

बारिश थमने के बाद फाल्टों को ठीक कराया गया। फुंका ट्रांसफार्मर बदला गया। इसके बाद मोहल्लों की बिजली दोपहर बाद चालू हो सकी। गंगापार क्षेत्र के गांवों की भी बिजली दोपहर बाद चालू हो सकी। अधिशासी अभियंता शहरी आरबी यादव ने बताया कि बारिश से कई जगह फाल्ट होने से काफी परेशानी हुई। अब उसे ठीक कराकर बिजली चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed