फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   hadsa,farrukhabad news,lt line

छत से गुजरी एलटी लाइन की चपेट से छात्र की मौत

Thu, 30 Jun 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
hadsa,farrukhabad news,lt line
कायमगंज सीएचसी में रोती बिलखती शिवम की मां मीना। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। कंपिल क्षेत्र के गांव पुरौरी में छत से गुजरी एलटी लाइन की चपेट में आकर छात्र की मौत हो गई। परिजनों ने एसडीएम को सूचना देकर लाइन हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पुरौरी निवासी राजेश के घर की छत से होकर एलटी लाइन गुजरी है। बुधवार शाम उनका 16 वर्षीय पुत्र शिवम छत से उपले लेने गया। उसने उपले भरकर सिर पर तसला रख लिया, तभी ऊपर से गुजरी एलटी लाइन तसले में छू गई। इससे शिवम करंट लगने से बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन दौड़कर छत पर पहुंचे। शिवम को सीएचसी कायमगंज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां डॉ. विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने एसडीएम को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। इस पर क्षेत्रीय लेखपाल पूजा सीएचसी पहुंचीं। परिजनों का कहना है गांव में कई घरों के ऊपर बिजली की एलटी लाइन गुजरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पहले उनके पड़ोसी युवक की करंट से मौत हो चुकी है। बिजली विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शिवम अपने पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed