फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Had pitched camp vote in council elections

छावनी परिषद चुनाव में जमकर पड़े वोट

Sun, 11 Jan 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 11 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Had pitched camp vote in council elections
छावनी परिषद क्षेत्र के सात वार्डों में सभासद पदाें के लिए रविवार को कड़ी
विज्ञापन
सुरक्षा में मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओें की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। मतदान केंद्रों के नजदीक भीड़ लगाए लोगों को पुलिस ने खदेड़ दिया। शाम पांच बजे तक मतदाताओं ने प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद कर दी। इस चुनाव में 34 उम्मीदवार मैदान में थे।

10 पोलिंग बूथाें पर 6899 मतदाताआें को वोट डालने थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह आठ बजे से पहले ही बूथाें पर मतदाता पहुंचने लगे थे।  जैसे-जैसे दिन चढ़ा वैसे-वैसे मतदाताओं में मतदान का जोश बढ़ता दिखाई दिया।

जूनियर विद्यालय कैंट में दोपहर 12 बजे तक वार्ड दो कासिम बाग कैंट के 928 मतदाताओं में से 400 और वार्ड तीन के 1087 मतदाताआें में से 450 मतदान कर चुके थे। कैंट जूनियर हाईस्कूल में फर्जी मतदान के  शिकायत नगर मजिस्ट्रेट से की गई। नगर मजिस्ट्रेट ने पुलिस को सतर्क कर गेट के आस पास भीड़ लगाए लोगों को खदेड़वा दिया। आर्मी स्कूल में 1.14 बजे बूथ चार

पर 64 फीसदी और बूथ संख्या 5 पर 57 फीसदी मतदान हो चुका था। यहां मतदाताओं की दोपहर बाद कम भीड़ दिखाई दी। कैंट प्राइमरी स्कूल नौगवां के बूथ पर सबसे ज्यादा मतदाता 1212 थे। यहां दोपहर 1.24 बजे तक 461 ही वोट पड़ सके। नगर मजिस्ट्रेट एमए अंसारी और मुख्य अधिशासी अधिकारी एमपीआर त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लिया। सुबह आठ से शाम पांच बजे तक हुए मतदान के बाद 34 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।

पड़ गया फर्जी वोट
फर्रुखाबाद। कासिमबाग निवासी कुसुमा देवी अपने पति रामदेव के साथ मतदान करने कैंट जूनियर स्कूल में करीब 1 बर्जे आइं। यह मतदाता पर्ची लेकर मतदान केंद्र के अंदर गईं तो मालूम हुआ की इनका वोट पड़ चुका है। दंपत्ति ने इसकी शिकायत नगर मजिस्ट्रेट से की। नगर मजिस्ट्रेट ने मामले की जानकारी की।

सर्दी से कांपे और डाले वोट
फर्रुखाबाद। मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए आए मतदाता सर्दी से बेहाल रहे लेकिन मतदान का जज्बा दिल में लिए वह सर्दी से कांपते हुए लाइन में लगे रहे। मतदान केंद्रों पर अलाव की व्यवस्था की गई थी। सर्दी में कांपते हुए बुजुर्ग और विकलांग मतदान करने को मतदान केंद्रों पर पहुंचे।

लाइन लगाकर महिला, बुजुर्ग और विकलांगों ने मतदान किया। वोट डालने के बाद महिलाओं ने जगह-जगह पर जल रहे अलाव के पास आग ताप कर सर्दी से निजात पाया। छावनी परिषद क्षेत्र में मतदान के दिन कई जगह अलाव जलवाया गया। इससे लोगों को सर्दी से काफी निजात मिली।

वोट डालने के बाद वृद्धा ने तोड़ा दम
फर्रुखाबाद। मतदान कर लौटते समय वृद्धा बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी। मोहल्ले के युवक वृद्धा को लेकर घर पहुंचे। घर पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया। वृद्धा की मौत सर्दी लगने के कारण बताई जा रही है। रविवार को छावनी परिषद क्षेत्र में सभासद चुनाव का मतदान हो रहा था।

मोहल्ला कासिमबाग कैंट निवासी कमलादेवी (80) अपने मोहल्ले की महिलाओं के साथ कैं टोनमेंट  स्कूल में मतदान करर्ने आइं। वोट डालने के बाद वह घर लौट रही थीं। स्कूल से नकलते ही वह जमीन पर गिर पड़ंी। युवकों ने वृद्धा को जमीन से उठाया और घर लेकर गए। घर जाते समय कमला देवी ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक के पुत्र पप्पू ने बताया कि मां मतदान करने गई थंी। लौटते समय तबीयत खराब होने पर वह गिर पड़ीं।  घर लाते समय मां की मौत हो गई है। मां की मौत सर्दी लगने के कारण हुई है।

पहली बार किया मतदान हुई खुशी
फर्रुखाबाद। छावनी परिषद क्षेत्र के चुनाव में पहली बार मतदान के अधिकार को प्रयोग करने वाली युवतियों के चेहरे खिल उठे। मतदान केंद्र पर बीएसएनएल कालोनी निवासी भूमि अपनी बहन खुशबू और परिवार के सदस्यों के साथ पहली बार मतदान करने आईं।

लौटने पर दोनों बहनों ने बताया कि पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।  कासिमबाग निवासी कुमारी अभिलाषा  व आकांक्षा अपने परिवार के साथ कैंट विद्यालय में वोट डालने आईं। यहां मतदान करने के बाद दोनों युवतियों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।  

फर्जी मतदान करते पकड़ा, बैठाया
फर्रुखाबाद। बूथ संख्या आठ पर एक युवक दूसरे की मतदाता पर्ची लेकर मतदान करने आया। उसे  तहसीलदार सदर आरपी चौधरी ने शक होने पर पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम राम सिंह बताया। तहसीलदार ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

ट्राई साइकिल से डालने आए वोट
फर्रुखाबाद।  कैंट कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर बीमार अधिवक्ता इस्माइल खां ट्राई साइकिल से मतदान करने आए। इनको वोट डलवाने के लिए शीलेश कुमार अपने साथ लाए थे।

भीड़ लगाने पर पुलिस ने खदेड़ा
फर्रुखाबाद। मतदान केंद्र के पास जमघट लगा देखकर मुख्य अधिशासी अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने जमीन पर लाठी चटका कर भीड़ को खदेड़ दिया। इससे लोगों में भगदड़ मच गई। कैंट जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य अधिशासी

अधिकारी और नगर मजिस्ट्रेट ने केंद्र से कुछ दूरी पर सड़क किनारे भीड़ लगी देखी। यह देख अफसरों ने पुलिस पर  नाराजगी जताई। यहां पर किसी प्रकार का विवाद न हो, इस कारण भीड़ को हटाने के निर्देश दिए। पुलिस ने जमीन पर लाठी चटका कर भीड़ को खदेड़ा। इससे भगदड़ मच गई। प्रत्याशी के बस्ते के पास भीड़ लगाए लोगों को भी भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed