फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Had not been helmet, death by injury in the head

नहीं था हेलमेट, सिर में चोट से मौत

Thu, 15 Feb 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Had not been helmet, death by injury in the head
kin of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 हेलमेट न पहनना युवक की जान का सबब बन गया। दावत में जाते समय बाइक फिसलने से युवक के सिर में गहरी चोट आ गई। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से मौके पर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी ने पीठ पर चोट के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

जिला एटा के थाना नयागांव के गांव सिकंदरपुर खेरू निवासी सत्येंद्र कुमार (38) बालू ठेका पर काम करता था।  बुधवार रात सत्येंद्र बाइक से थाना कमालगंज के गांव भोला नगला दावत में जा रहा था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। बिजलीघर के पास बाइक फिसल गई। इससे उसके सिर और शरीर पर सड़क पर गिरने से चोटें आईं।  राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्नी रीता समेत परिजन सीएचसी पहुंचे। परिजनों ने पीठ पर चोट के निशान होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है। कसबा इंचार्ज अनिल भदौरिया ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जिला अस्पताल में डाक्टर ने बताया कि हेलमेट न पहने होने से सिर में गंभीर चोट आने से युवक जान गंवा बैठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed