{"_id":"df1c49a659818b61420fb2ea79c865c1","slug":"gyan-devi-bought-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगुना के विरोध में ज्ञान देवी ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगुना के विरोध में ज्ञान देवी ने भरी हुंकार
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए ज्ञान देवी ने चार पर्चों के सेट खरीदकर सपा प्रत्याशी सगुना देवी कठेरिया को चुनौती दी है। ज्ञान देवी के मैदान में उतरने से सपा में बगावत के आसार बन गए हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में समाजवादी पार्टी के सदस्यों की संख्या सबसे अधिक है। इसलिए सपा से ही जिला पंचायत अध्यक्ष का बनना तय माना जा रहा है। सपा में दो गुट होने से स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। मामला पार्टी हाईकमान तक गया तो पार्टी ने सगुना देवी को अधिकृत प्रत्याशी बना दिया। माना जा रहा था कि पार्टी के हस्तक्षेप के बाद ज्ञान देवी कठेरिया मैदान में नहीं उतरेगी।
विज्ञापन
गुरुवार को ज्ञान देवी कठेरिया ने अध्यक्ष पद के चार पर्चों के सेट खरीदकर जता दिया कि वह किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाली नहीं हैं। अध्यक्ष पद के लिए एक जनवरी को 11 से 3 बजे तक नामांकन होगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो सगुना देवी के नामांकन में कद्दावर नेता शिवपाल सिंह के आने की भी उम्मीद है। उसके बाद स्थिति को संभालने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञान देवी के चुनाव मैदान में उतरने के पीछे अंकों की गणित है। इस लिहाज से वह चुनाव मैदान में उतर रही हैं।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कुछ लोगों की प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। प्रतिष्ठा दांव पर लगी होने के कारण दूसरा गुट पीछे हटने का नाम नहीं ले रहा है। रणनीतिकारों का मानना है कि स्थिति न संभली तो पार्टी में ऊहापोह हो सकती है। पार्टी से जुड़े लोगों का मानना है कि पार्टी हाईकमान स्थिति पर नजर बनाए हुए है। स्थिति को संभाल लिया जाएगा लेकिन जिस तरह से ज्ञान देवी के तेवर हैं। उससे यही लगता है कि सगुना देवी कठेरिया को चुनौती देने का मन वह बना चुकी हैं।