फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gutbazi per hogi skti

गुटबाजी पर सख्ती, बड़े नेता भी होंगे पार्टी से बाहर

Tue, 26 Jan 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
gutbazi per hogi skti
साहबगंज चौराहा पर सपा नेता के घर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पार्टी में गुटबाजी पर सख्त दिखे। मंच से स्पष्ट कहा, गुटबाजी नहीं बूथों तक काम करें, वर्ना पार्टी से बाहर कर दिए जाओगे। गुटबाजी करने वाला बड़े से बड़ा नेता सपा में नहीं रह पाएगा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद और कन्नौज जिलों के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुटबाजी पर नाखुश दिखे। उन्होंने कहा कि ऐसे चुनाव नहीं जीत पाएंगे। गुटबाजी करने वाले नेता संभल जाएं, इस प्रशिक्षण शिविर के बाद गुटबाजी की सूचना मिली तो पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। गुटबाजी करने वाला कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो, उसे पार्टी से बाहर जाना ही होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब घर बैठकर काम चलने वाला नहीं है। बूथ स्तर पर जाना ही पड़ेगा। जिलों के जिम्मेदार ऐसे कार्यकर्ताओं को ही बूूथ की जिम्मेदारी सौंपें जो रोज शाम जिला कार्यालय पर पूरी रिपोर्ट दें। खानापूरी से काम नहीं चलेगा। अगर चुनाव जीतना है तो एकजुट होकर पूरी ताकत से काम करें। अखिलेश के संबोधन के दौरान कार्यकर्ता बंगले झांकते रहे। गुटबाजी में शामिल नेताओं के मुंह लटके दिखे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष नदीम को दी विशेष तरजीह
अखिलेश यादव ने जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी को विशेष तरजीह दी। सुबह से शाम तक नदीम राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी में ही रहे। इस दौरान उन्हें चुनाव जीतने के टिप्स दिए। अखिलेश ने कहा कि नदीम अहमद पर झूठे मुकदमे दर्ज किए गए, अदालत से उन्हें राहत मिली। वह पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छपाई उद्योग को बढ़ावा देने का आश्वासन
पूर्व मुख्यमंत्री अंगूरीबाग स्थित कपड़ा छपाई के बड़े कारोबारी नितिन साध के घर गए। उन्हें छपाई उद्योग को बढ़ावा देने में सहयोग का भरोसा दिया। साहबगंज चौराहे पर पार्टी नेता मसरूर अहमद, भोलेपुर में पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, फूस बंगला में विवेक यादव के घर भी गए।

शिवप्रताप सिंह सपा में शामिल
बसपा नेता शिवप्रताप सिंह एडवोकेट उर्फ चीनू ने अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता ली। कई अन्य नेता भी सपा में शामिल हुए।
सुबोध और सचिन को गेट पर रोका
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे डॉ. सुबोध यादव और सचिन यादव को सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। फोन कर जिलाध्यक्ष को गेट पर बुलाया, तब अंदर जा सके। निवर्तमान महासचिव मंदीप यादव भी अंदर नहीं घुस पाए। गुस्सा कर वह मुख्य सड़क पर आकर खड़े हो गए। जिलाध्यक्ष उन्हें बुलाते रहे मगर मंदीप अंदर नहीं गए। कई लोगों को सुरक्षाकर्मियाें ने धक्का भी दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed