फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   GST team caught theft of goods worth Rs 1.25 crore

Farrukhabad News: जीएसटी टीम ने 1.25 करोड़ के माल पर पकड़ी चोरी

Mon, 05 Feb 2024 02:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
GST team caught theft of goods worth Rs 1.25 crore
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। जीएसटी की एसआईबी टीम ने शनिवार को तंबाकू की दो फर्मों पर 1.25 करोड़ रुपये का अघोषित माल पकड़ा गया। देर रात तक माल का अभिलेखों से मिलान करने के बाद टीम ने 52 लाख रुपये टैक्स व जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन


शनिवार को संभल के चंदौसी के कारोबारी व कायमगंज की फर्म लक्ष्मण प्रसाद छोटेलाल एंड संस व शंभुदयाल एंड संस के यहां जीएसटी की एसआईबी टीम ने छापा मारा। यहां से संभल जिले को तंबाकू की सप्लाई होती है।दोपहर के समय जीएसटी एसआईबी के ज्वाइंट कमिश्नर अशोक कुमार बनर्जी के नेतृत्व में टीम की कई गाड़ियां कंपिल रोड स्थित लक्ष्मण प्रसाद छोटेलाल एंड संस की फर्म पर पहुंची। सभी गाड़ियां व टीम के सदस्य गोदाम के अंदर चले गए। सदस्य गोदाम में माल का अभिलेखों से मिलान करते रहे। इसके बाद लालकुआं स्थित शंभुदयाल एंड संस पर जांच हुई। देर रात माल का अभिलेखों से मिलान चलता रहा।
विज्ञापन

रविवार को जीएसटी एसआईबी इटावा के डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने बताया तंबाकू के माल का आकलन कर मिलान किया गया तो लक्ष्मण प्रसाद फर्म में 73 लाख का माल अघोषित मिला इस पर 32 लाख रुपये टैक्स व जुर्माना लगाया गया। शंभुदयाल एंड संस पर 52 लाख रुपये का माल पकड़ा गया।इस पर 20 लाख रुपये जुर्माना व टैक्स लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि टैक्स चोरी की काफी शिकायतें मिल रहीं हैं।सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed