फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   GST, farrukhabad news

एक करोड़ की हेराफेरी की जांच, माल सीज

Fri, 14 Feb 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
GST, farrukhabad news
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। ई-वे बिल में एक करोड़ की हेराफेरी की जांच करने को तंबाकू गोदाम पर जीएसटी का छापा पड़ा। वहां माल का स्टॉक चेक किया। दो फर्मों का 49 लाख 30 हजार का माल मिला लेकिन तंबाकू व्यापारी स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सके। टीम ने पूरा माल सीज कर दिया है। जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति ने बताया इन दोनों फर्मों से आंध्र प्रदेश व गुजरात एसी जेड कंपनी को एक करोड़ से अधिक का माल सप्लाई किया गया है। उसका ई-वे-बिल विभाग के पोर्टल पर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी राजेश अग्रवाल की नगर के बाईपास रोड पर तंबाकू का गोदाम है। यहां इनकी महेश टुबैको कंपनी व अग्रवाल टुबैको कंपनी का काम होता है। इनके इस गोदाम पर गुरुवार दोपहर को जीएसटी इटावा क्षेत्र के ज्वाइंट कमिश्नर एचएल प्रजापति, डिप्टी कमिश्नर रमाशंकर व फतेहगढ़ के सहायक आयुक्त विजय त्रिपाठी, चरन सिंह की टीम ने छापा मारा। इस पर व्यापार मंडल कंछल गुट के मनोज कौशल संजय गुप्ता, बंसल गुट के सत्यनारायन वर्मा, उमेश गुप्ता आदि व्यापारियों ने विरोध किया। सूचना पर एसडीएम अमित आसेरी पहुंच गए। एसडीएम को टीम ने बताया ई-वे बिल गड़बड़ी की जांच करने के लिए उनके पास सर्च करने का अधिकार पत्र है। इस पर व्यापारी नेता न नकुर करते हुए वापस चले गए। टीम ने गोदाम में रखे माल का स्टॉक रजिस्टर व अन्य प्रपत्र मांगे। तंबाकू व्यापारी राजेश अग्रवाल प्रपत्र नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने माल की गिनती कराई। जांच के बाद ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया दोनों फर्मों में 49 लाख 30 हजार का माल मिला। इसका स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला। इस पर माल को सीज कर दिया गया और प्रपत्र दिखाने को कहा है। इसके अलावा ज्वाइंट कमिश्नर एचएल प्रजापति ने बताया कि इन दोनों फर्मों से आंध्र प्रदेश व गुजरात की फर्म को माल सप्लाई किया गया है। इसमें एक करोड़ से अधिक का माल तो फर्म में पहुंच गया लेकिन पोर्टल पर ई-वे-बिल नहीं दिख रहा है। साथ ही इसकी भी गहनता से जांच की जाएगी। किसानों से माल खरीद के बिल नहीं हैं। उन्होंने बताया फिलहाल माल सीज कर दिया गया है। व्यापारी अपने स्टॉक रजिस्टर व अन्य प्रपत्र लाकर पेश करेंगे।
विज्ञापन

इस मामले में तंबाकू व्यापारी राजेश अग्रवाल ने बताया उनका लेखाकार बाहर गया है। इसलिए स्टॉक रजिस्टर नहीं दिखा सके। स्टॉक चेक हो गया है। सारे प्रपत्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। ई-वे-बिल के संबंध में बताया कि यहां से जो भी माल भेजा गया, उसका बिल काटा गया है। पोर्टल पर नहीं दिख रहा यह विभागीय कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed