फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Ground assault in enmity, five injured

जमीन की रंजिश में मारपीट, पांच घायल

Mon, 08 Feb 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Mon, 08 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ground assault in enmity, five injured

फर्रुखाबाद। जमीन की रंजिश में हुई मारपीट में रिटायर्ड टीचर समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित ने हमलावरों पर छप्पर में आग लगाने का आरोप लगाया है। दो को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। दो दिन पहले विवाद होने पर पुलिस और लेखपाल को सूचना दी थी। पुलिस ने निर्माण पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन


थाना जहानगंज के गांव नगला अनूप निवासी सेवानिवृत्त टीचर सिपाहीलाल यादव की जगह पर सोमवार की सुबह उनके पारिवारिक दयाराम ने कब्जा करने की नियत से नींव खोदनी शुरू कर दी। सिपाहीलाल ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। सिपाहीलाल, उनका बेटा विपिन, जितेंद्र के अलावा सुमन देवी पत्नी अरविंद और शिवमंगल सिंह घायल हो गए। घायलों को पुलिस कमालगंज स्थित सरकारी अस्पताल ले गई। यहां पर हालत गंभीर होने पर सिपाहीलाल और विपिन को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सिपाहीलाल ने बताया कि पारिवारिक दयानंद उनकी जमीन पर कब्जा करने की नियत से नींव खोद रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने घर में घुसकर मारपीट कर दी और उनके छप्पर में आग लगा दी। इसमें उसका घरेलू सामान और अनाज भी जल गया। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। इस पर लेखपाल, कानूनगो के अलावा पुलिस से भी शिकायत की थी। पुलिस ने कोई भी निर्माण करने से मना कर दिया था। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed