फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Groom's father injured in collision while reversing the bride's car.

Farrukhabad News: दुल्हन की कार पीछे करते समय टक्कर लगने से दूल्हे के पिता घायल

Sun, 21 Jun 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Groom's father injured in collision while reversing the bride's car.
फर्रुखाबाद। दुल्हन की विदाई के लिए कार पीछे करते समय गाड़ी दूल्हे के पिता पर चढ़ गई। इससे वह काफी दूर तक घिसटते चले गए। उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली के गांव ज्योनी निवासी संतराम बाथम (58) के पुत्र आदेश बाथम का विवाह राजेपुर थाने के गांव भरखा पट्टी निवासी राकेश बाथम की बेटी से तय हुआ था। शुक्रवार शाम संतराम बेटे की बरात लेकर पहुंचे। शादी संपन्न होने के बाद शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बरात की विदाई होने वाली थी। दुल्हन को बैठाने के लिए चालक ने जल्दबाजी में बिना पीछे देखे तेजी से कार बैक कर दी। पीछे खड़े दूल्हा के पिता संतराम उसमें फंस गए और काफी दूर तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन

चीख पुकार पर चालक ने कार रोकी, तब तक वह लहूलुहान हो गए थे। एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) जितेंद्र कुमार ने खून रोकने के लिए पट्टी कर ऑक्सीजन दी। गर्दन को सुरक्षित रखने के लिए सी-कॉलर लगाया। राजेपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
ई-रिक्शा सवार देवरानी-जेठानी समेत चार घायल
फर्रुखाबाद। मोहम्मदाबाद में रिश्तेदारी से घर लौटते समय ई-रिक्शा सवार एक परिवार को मुरहास कन्हैया के पास वाहन ने टक्कर मार दी। राजेपुर के गांव भुसेरा निवासी संजय की पत्नी सरिता भदौरिया (35), देवरानी विनीता (28), पुत्र प्रतीक (10) और भतीजी नैना (10) घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed