फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Grind it up and serve the bhang; fill the cups to the brim and serve the bhang.

Farrukhabad News: घोटा ला दे भांग पिला दे, भर-भर प्याले भांग पिला दे

Tue, 22 Sep 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Grind it up and serve the bhang; fill the cups to the brim and serve the bhang.
कमालगंज। बुद्धि और विवेक के प्रतीक भगवान गणेश के महोत्सव में सोमवार शिव व गौरा पार्वती की महिमा का भी गुणगान हुआ। शिव-पार्वती झांकी में घोटा ला दे भांग पिला दे, भर-भर प्याले भांग पिला दे... भजन ने समा बांध दिया। अन्य झांकियों में भी श्रद्धा-भक्ति के संग उल्लास और आनंद में भरे गणपति भक्त झूमते रहे।
विज्ञापन

शाम को गणपति पूजन आरंभ होने से पहले ही पंडाल भर गया। पूजन का अनुष्ठान शुरू हुआ तो वैदिक मंत्रों की गूंज संग भक्ति की धारा बह निकली। पूजन के बाद महाआरती हुई। संगीतमयी गायन के बीच आचार्यों ने आरती की। दरबार में हर कोई हाथ उठाकर जयकारों की माला पहनाने में लगा था। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत गणेश जन्म लीला से हुई। बालरूप भगवान गणेश की झांकी मुग्ध कर गई। बाल गणेश दरबार में देवा हो देवा, नमो- नमो कृपा करो भजन ने धूम मचाई। माता सती द्वारा हवन कुंड में कूदकर प्राण त्यागने के प्रसंग वाली सती प्रसंग झांकी में भक्तजन द्रवित हुए तो शिव-पार्वती झांकी में युवा मंडली रोमांचित हो गई। हो घोटा ला दे भांग पिला दे, भर-भर प्याले भांग पिला दे भजन पर मानों आनंद की गंगा बह निकली। मां का दिल झांकी में मां की ममता पर हर कोई रीझ गया। अमित गुप्ता, नन्हीं पंडित, महेंद्र पाठक, सौरभ चौरसिया, नियप्रकाश वर्मा, अशोक श्रीवास्तव, उज्ज्वल हलवाई, अनमोल गुप्ता, हर्ष सिंह, यश हलवाई, शोभित गुप्ता, ध्रुव, आकर्ष, प्रियांशु गुप्ता, दिव्यांशु गुप्ता, नैतिक ठाकुर, राजा गुप्ता भी व्यवस्था में रहे।
विज्ञापन


खुदागंज व जहानगंज में रुद्राभिषेक- खुदागंज में ग्यारहवें गणेश महोत्सव में सोमवार रात रुद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ। जहानगंज में ग्रामीण बैंक के पीछे नवम गणेश महोत्सव पंडाल में भी रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान भक्तजनों ने जयकारों के साथ फूल बरसाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed