फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gramino ne kiya pathraoo, chauki incharge sahit 6ghayal

गांव के अंदर से एचटी लाइन निकालने पर ग्रामीणों ने किया पथराव, चौकी प्रभारी समेत छह चुटहिल

Sun, 06 Sep 2020 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
gramino ne kiya pathraoo, chauki incharge sahit 6ghayal
हमले के आरोपी महिला को ले जाती महिला सिपाही। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। ग्राम पंचायत कतरौली पट्टी के गांव टडौआ में एचटी लाइन डालने को लेकर विवाद के बाद ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घरों की छतों से महिलाओं की ओर से किए गए पथराव में टीम व पुलिस को संभलने का मौका नहीं मिला। हमले में खुदागंज चौकी प्रभारी, एक सिपाही, कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत छह लोग घायल हो गए। दोबारा फोर्स पहुंचने पर ग्रामीणों ने फिर पथराव किया। पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीओ ने पूर्व प्रधान समेत 39 नामजद और 20 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के टड़ौआ गांव में शनिवार को एसडीओ विनोद कुमार कनौजिया, जेई सुजीत कुमार गिरी के नेतृत्व में पांच पोलों पर एचटी लाइन डालने का काम शुरू कराया गया। खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह व आधा दर्जन पुलिसकर्मी साथ में थे। तीन पोल में एचटी लाइन डालने का कार्य पूरा होने के बाद जब चौथे पोल पर लाइन डालने को चढ़े तो कुछ ग्रामीण विरोध करने लगे। तभी अचानक ग्रामीणों की भीड़ ने विद्युत व पुलिसकर्मियों पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ा। जिसमें खुदागंज चौकी प्रभारी उदयवीर, सिपाही इंद्रपाल, आरसीएल कंपनी कर्मचारी धीरज व कौशल सहित छह लोग घायल हो गए। चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह ने हमले की सूचना थाने में दी। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय यादव थाना पुलिस व यूपी 112 पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही ग्रामीणों ने छतों से दोबारा ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। सड़कों से हमला कर रहे लोगों को पुलिस में खदेड़ दिया। करीब 20 मिनट बाद पुलिस ने काबू पाया। महिला पुलिसकर्मी ने हमले में शामिल तीन महिलाओं व एक अधेड़ को हिरासत में लेकर थाने लाई।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा भीड़ को खदेड़ने के बाद हमलावर घरों से पांच सौ मीटर दूर मक्के के खेत में छुप गए। हमला करने के आरोप में पकड़ी गई कुसुमलता उर्फ सोमवती, नीरजा व रामप्यारी का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीओ विनोद कुमार कनौजिया ने पूर्व प्रधान समेत 39 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीओ ने बताया कि विवाद के बाद काम पूरा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अज्ञानता के कारण विरोध, 18 घंटे मिलेगी बिजली
उपखंड अधिकारी विनोद कुमार कनौजिया ने बताया कि गांव के लोग अज्ञानता के कारण एचटी लाइन खींचे जाने का विरोध कर रहे हैं। जबकि उन्हें समझाया गया कि नई लाइन केबल ग्रामीणों के लिए हैं। इससे उनके घरों में 18 घंटे बिजली मिलेगी। कमालगंज सब स्टेशन से कैंटाह गांव तक नई लाइन बनाने का काम चल रहा था। इस लाइन से तीस गांव जुड़े हैं। टडौआ से आगे सिंधौली सहित छह गांव हैं। केबल पांच पोल का काम शेष रह गया था। यह लाइन गांव के अंदर से निकली सड़क किनारे लगाए जा रहे थे।
एक माह पहले स्टे आदि लाने को कहा था
चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि एक माह पहले वह विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ गांव आए थे। उस समय कहा था कि नई लाइन यदि रुकवानी हो तो स्टे या अन्य लिखित आदेश ले आएं। समय निकल जाने के बाद आज काम शुरू कराया गया था।

घटना के बाद लाइन का काम हुआ पूरा (कमालगंज) घटना के बाद शेष बचे 2 पोल पर भी एलटी लाइन डालने का कार्य पूरा हो गया। अवर अभियंता सुजीत गिरी ने बताया की 3-4 दिन में नई लाइन से 30 गांवों को बिजली मिलने लगेगी। ट्यूबवेल की लाइन अलग हो गई है। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले लोगों में कुछ लोग चाहते हैं कि लाइन सड़क के दूसरी ओर डाली जाए।

gramino ne kiya pathraoo, chauki incharge sahit 6ghayal

gramino ne kiya pathraoo, chauki incharge sahit 6ghayal- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed