फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   gram panchayat,kanpur news,up news,farrukhabad news,puraskaar

फर्रुखाबादः अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतें होंगी पुरस्कृत

Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
gram panchayat,kanpur news,up news,farrukhabad news,puraskaar
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 2021-22 में अच्छा काम करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए ‘हमारी पंचायत पोर्टल’ पर 15 जुलाई से ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। जिलाधिकारी की कमेटी कार्यों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए जिले की पांच ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जनपद परफारमेंस असेसमेंट कमेटी (डीपीएसी) बनेगी। इसमें सीडीओ उपाध्यक्ष, डीपीआरओ सचिव, सीएमओ, डीडीओ, डीएसटीओ व एएमए सदस्य होंगे। 2021-22 में अच्छे कार्यों के आधार पर ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही मई में दिए गए नौ बिंदुओं, गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एवं हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन व महिला हितैषी गांव पर किए गए कार्यों के निर्धारित अंक भी जोड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना में चयन के लिए ग्राम पंचायत को न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। चुनी जाने वाली पांच ग्राम पंचायतों में उन्हें शामिल नहीं किया जाएगा जो लगातार दो वर्षों से पुरस्कार प्राप्त कर रही हैं। अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने पुरस्कार योजना की तिथियां निर्धारित कर दी हैं।
किस तिथि में क्या होंगे कार्य
अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी की गई समय सारिणी के अनुसार 10 जुलाई को निदेशालय द्वारा ऑनलाइन प्रश्नावली भरने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 जुलाई से 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। पांच सितंबर से जिलाधिकारी की कमेटी निर्धारित से दोगुनी ग्राम पंचायतों का चयन करेगी।

30 सितंबर से कमेटी स्थलीय सत्यापन करने के साथ ऑनलाइन फीडिंग करेगी। 25 अक्तूबर को ग्राम पंचायतों की सूची शासन को भेजी जाएगी। नवंबर में ग्राम पंचायतों के चयन प्रक्रिया पूरी होने के साथ उन्हें पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed