{"_id":"5edf8d848ebc3e43070729f0","slug":"grain-shops-close-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp564530591","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में नकब लगाकर गेहूं व सरसों के 42 पैकेट चोरी, मकान के हिस्से में अनाज के बोरे रखे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में नकब लगाकर गेहूं व सरसों के 42 पैकेट चोरी, मकान के हिस्से में अनाज के बोरे रखे थे
विज्ञापन
नवाबगंज में गोदाम में लगाया गया नकब। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
गांव बरतल में सोमवार रात चोर मकान में नकब लगाकर गेहूं व सरसों के 42 पैकेट चोरी कर ले गए।
थाना क्षेत्र के गांव बरतल निवासी रजनीश दीक्षित की गांव के बाहर मेन रोड पर बने मकान में परचून की दुकान है। मकान के पीछे के हिस्से में अनाज के बोरे रखे थे। सोमवार को वह दुकान बंद करके घर चले गए थे।
रात में चोरों ने मकान में पीछे से नकब लगाकर 36 पैकेट गेहूं व 6 पैकेट सरसों चुरा ली। मंगलवार सुबह खेत जा रहे लोगों की सूचना पर रजनेश पहुंचे।
घटना की जानकारी पर दरोगा आशू कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने खेतों में छानबीन की तो दो पैकेट गेहूं के वहां पड़े मिले। दुकानदार ने चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।