{"_id":"6adbacecab4e446dfe0f6244","slug":"graduates-recorded-a-5518-percent-voter-turnout-while-teachers-recorded-7394-percent-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-150598-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्नातकों ने 55.18 व शिक्षकों ने 73.94 प्रतिशत किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्नातकों ने 55.18 व शिक्षकों ने 73.94 प्रतिशत किया मतदान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आगरा खंड शिक्षक-स्नातक विधान परिषद सदस्य चुनाव के लिए 30 बूथों पर मतदान हुआ। कुछ स्थानों पर हल्की नोकझोंक हुई। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने से किसी बूथ पर बड़ा विवाद नहीं हुआ। मतदाताओं की किसी बूथ पर बड़ी लाइन नहीं लगी। शाम चार बजे तक शिक्षकों ने 73.74 प्रतिशत मतदान कर रिकॉर्ड बनाया। वहीं स्नातक मतदाता 55.18 प्रतिशत मतदान पर ही सिमट गए।
एमएलसी चुनाव के लिए जिले में 11 मतदान केंद्रों पर 30 बूथ बनाए गए। सुबह निर्धारित समय आठ बजे से मतदान शुरू करा दिया गया। मतदाताओं की गेट पर ही तलाशी लेकर मोबाइल, पेन आदि निकलवाकर बूथ के अंदर प्रवेश दिया गया। सुरक्षा कर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे। फतेहगढ़ एमआईसी मतदान केंद्र पर वोट डालकर निकले मतदाता के खड़े होने पर पुलिस कर्मी ने तल्ख लहजे में टोक दिया। इससे नाराज मतदाता ने पुलिस कर्मी को ही आड़े हाथों ले लिया। कहा कि बात करने की भी तमीज नहीं। मामला बढ़ता देख अन्य पुलिस कर्मियों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। बूथ एजेंटों के बाहर जाने पर रोक रही।
जनपद में कुल 1880 शिक्षक मतदाताओं में 1318 पुरुष व 562 महिला शिक्षक शामिल हैं। 1041 पुरुष व 349 महिला सहित कुल 1390 शिक्षकों ने 73.94 प्रतिशत मतदान किया। वहीं, 6742 स्नातक मतदाताओं में 3720 मतदाता ही वोट डालने पहुंचे, इसमें 2754 पुरुष व 966 महिलाओं ने 55.18 प्रतिशत मतदान किया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने फतेहगढ़ के एमआईसी, क्रिश्चियन कालेज, कमालगंज, मोहम्मदाबाद आदि बूथों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ। कहीं से कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
मतदान केंद्र पर भीड़ को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री में नोकझोंक
-चोटिल मतदाता के स्कूटी से पहुंचने पर सपा के पूर्व मंत्री ने जताई आपत्ति
फोटो-17 तहसील स्थित मतदान केंद्र से भाजपा नेताओं को हटाती पुलिस। संवाद
फोटो-18 तहसील स्थित मतदान केंद्र के बाहर सपा व भाजपा नेताओं में होती नोकझोंक
फोटो-19 तहसील स्थित मतदान केंद्र पर विवाद के बाद व्हील चेयर से वोट डालने जाते अवनीश चतुर्वेदी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कायमगंज। तहसील स्थित मतदान केंद्र के बाहर भीड़ और एक चोटिल मतदाता के स्कूटी से पहुंचने को लेकर सपा के पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री सर्वेश अंबेडकर और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाया और मामला शांत कराया।
पैर में चोट लगने के कारण भाजपा के एक नामित सदस्य तहसील स्थित मतदान केंद्र पर अपने सहयोगी के साथ स्कूटी से मतदान करने पहुंचे। सपा नेता सर्वेश अंबेडकर ने आपत्ति जताई। इसके बाद पुलिस व्हीलचेयर लेकर पहुंची, जिस पर बैठकर चोटिल मतदाता ने मतदान किया। इसी दौरान मतदान केंद्र के पास बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ को देख सर्वेश अंबेडकर ने फिर एतराज जताया। भाजपा नेता ओमकारेश्वर पाठक, नगर अध्यक्ष देवेंद्र दुबे समेत अन्य कार्यकर्ताओं की पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों से नोकझोंक होने लगी।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को वहां से हटा दिया। कुछ देर बाद भाजपा कार्यकर्ता फिर एकत्र हो गए। पुलिस ने उन्हें भी वहां से हटा दिया।
प्रभारी निरीक्षक विनोद शुक्ला ने बताया कि स्कूटी से मतदाता के आने पर सपा कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई थी। मामला शांत करा दिया गया। मतदान प्रक्रिया में कोई बाधा नहीं आई।
लगाया धांधली का आरोप
सपा नेता सर्वेश अंबेडकर ने भाजपा समर्थकों पर चुनाव प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार सपा का बस्ता मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर लगाया गया था, जबकि भाजपा समर्थक बूथ के अंदर और बाहर घूम रहे थे और मतदान को प्रभावित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक मतदान केंद्र के पास बैठकर मतदाताओं को बरगला रहे थे। सर्वेश अंबेडकर ने बताया कि मामले की जानकारी पार्टी हाईकमान को दे दी गई है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की जाएगी।
-- -- -- -- -- -
फर्जी वोट डलवाने का आरोप, नोकझोंक
फोटो-20 मोहम्मदाबाद में नोकझोंक के बाद सड़क पर बैठीं पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत। संवाद
मोहम्मदाबाद। ब्लॉक कार्यालय स्थित बूथ पर सेक्टर मजिस्ट्रेट हिम्मत सिंह, राघवेंद्र सिंह, सुरक्षा प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह की निगरानी में मतदान कराया गया। दोपहर करीब 3:30 बजे सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव अजीत यादव ने नौ लोगों के वोट फर्जी तरीके से डालने का आरोप लगाया। नोकझोंक होने पर समझाकर वापस भेजा गया। इसी बीच पूर्व विधायक सपा नेता उर्मिला राजपूत की भाजपा कार्यकर्ता से बहस हो गई। भाजपा कार्यकर्ता ने पूर्व विधायक को भी वहां से हटाने को कहा। पूर्व विधायक नाराज होकर सड़क पर बैठ गईं। प्रभारी निरीक्षक बलराम मिश्रा ने उन्हें समझाकर उठा दिया। शाम चार बजे तक 76 प्रतिशत मतदान हुआ।
-- -- -- -- -- --
स्नातक के 260 व शिक्षक के 92 वोट पड़े
शमसाबाद। ब्लॉक परिसर में कड़े पहरे में सुबह से मतदान हुआ। स्नातक के कुल 486 मतदाताओं में से 260 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं कुल 135 शिक्षक मतदाताओं में 92 ने मतदान किया। सेक्टर मजिस्ट्रेट वीरेंद्र कुमार व निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार ने मतदान संबंधी जानकारी दी। थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ।
नवाबगंज में ब्लॉक कार्यालय स्थित बूथ संख्या 126 पर शिक्षक के 156 मतदाताओं में 123 ने वोट डाले। वहीं, स्नातक के बूथ संख्या 206 पर 609 मतदाताओं में 396 ने वोट डाले।