फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Grabbed 34 lakh rupees in the name of selling land

Farrukhabad News: जमीन बेचने के नाम पर हड़पे 34 लाख रुपये

Sat, 18 Mar 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Grabbed 34 lakh rupees in the name of selling land
फर्रुखाबाद। जमीन बेचने के नाम पर एलएलबी के छात्र से 34 लाख रुपये हड़प लिए गए। पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जय नारायण वर्मा रोड निवासी एलएलबी के छात्र अमल सिंह परिहार ने गांव धंसुआ निवासी अमर सिंह, सिद्धार्थ कटियार, वर्तिका कटियार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि उसके आवास के पास ही गांव धंसुआ में अमर सिंह का खेत है। इसके कारण उनसे मिलना-जुलना हो गया।

अमर सिंह को कुुछ रुपयों की आवश्यकता थी। उन्होंने खेत का कुछ हिस्सा बेचने का प्रस्ताव रखा। 12 जनवरी 2021 को अमर सिंह ने तीन लाख रुपये डिसमिल के हिसाब से दस डिसमिल भूमि बेचने की बात तय कर ली। 25 जनवरी से लेकर 1 सितंबर 2021 तक 34 लाख रुपये अमर सिंह व उसके नाती सिद्धार्थ कटियार, नातिन वर्तिका कटियार के खाते में स्थानांतरित कर दिए। जब बैनामा करने के लिए कहा तो अमर सिंह मुकर गए। 15 अक्तूबर को इन लोगों से रुपये वापस मांगे तो यह गालीगलौज कर धमकी देने लगे। थाने में तहरीर देने पर सुनवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर जांच में मामला सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed